₹11 में अनलिमिटेड इंटरनेट! जियो और एयरटेल ने मचाया बवाल, डेटा वॉर का नया दौर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Jun 2025 2:27 PM

विज्ञापन

Jio Airtel Cheapest Recharge Plan

Jio Airtel Cheap Data Plans: जियो और एयरटेल ने शुरू किया ₹11 में अनलिमिटेड इंटरनेट का ऑफर. एक घंटे तक बिना किसी स्पीड लिमिट के पाएं हाई-स्पीड डेटा. जानिए इस धमाकेदार प्लान से कैसे बदल रहा है भारत का टेलीकॉम मार्केट.

विज्ञापन

Jio Airtel Cheap Data Plans: भारतीय टेलीकॉम मार्केट में अब असली घमासान शुरू हो चुका है. जियो और एयरटेल ने मिलकर डेटा क्रांति की नई शुरुआत कर दी है. अब महज ₹11 में मिलेगा पूरा एक घंटा अनलिमिटेड इंटरनेट- वो भी बिना किसी स्पीड लिमिट के.

इस क्रांतिकारी ऑफर के चलते छोटे यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी और मोबाइल डेटा का मतलब अब ‘महंगा सौदा’ नहीं रह जाएगा. यह कदम न केवल ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पहुंच को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं के लिए भी गेमिंग, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया का अनुभव सुपर स्मूद बना देगा.

Jio Airtel Cheap Data Plans: क्या बदलेगा इस नये प्लान से?

छोटे रिचार्ज, बड़ाफायदा: अब छोटे रिचार्ज से भी यूजर को जबरदस्त वैल्यू मिलेगी.

यूजर्स की आजादी: जब चाहें, जितना चाहें इंटरनेट का मजा लें, बिना लंबे रिचार्ज पैक्स की चिंता के.

BSNL का ये प्लान है बेस्ट! 80 दिनों की वैलिडिटी, साथ में डेली 2GB डेटा भी, कीमत बस इतनी…

स्पर्धा का नया दौर: बाकी टेलीकॉम कंपनियों पर भी प्राइस कट करने का दबाव

जाहिर है, ₹11 का ये प्लान सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि डिजिटल इंडिया के विजन को जमीन पर लाने की एक बड़ी पहल है.

अगर यह ट्रेंड यूं ही चलता रहा, तो आने वाले दिनों में इंटरनेट सस्ते पानी जितना सुलभ हो सकता है. अब देखना ये है कि VI और बाकी टेलीकॉम कंपनियां इस डेटा युद्ध में अपनी क्या रणनीति अपनाती हैं.

चाहें आप एक स्टूडेंट हों, गेमिंग फैन या वर्क फ्रॉम होम प्रो- ये प्लान आपको इंटरनेट की दुनिया में फुल स्पीड से दौड़ाएगा!

Airtel दे रहा 500 रुपये से कम में लंबी वैलिडिटी और डेली 3GB डेटा भी

Jio या Airtel ₹349 में किसका प्लान है सबसे फायदेमंद?

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola