4850 रुपये हर घंटे कमाने का मौका दे रही Meta, हिंदी में AI के लिए करना है काम
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Sep 2025 4:05 PM
Meta AI Job Vacancy: मेटा एआई जॉब वैकेंसी
Meta AI Job Vacancy: मेटा भारत में हिंदी समेत अन्य भाषाओं में AI चैटबॉट्स विकसित करने के लिए विशेषज्ञों की भर्ती कर रही है. जानिए पात्रता, उद्देश्य और भुगतान की पूरी जानकारी
Meta AI Job Vacancy: फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा अब भारत में हिंदी भाषा के जानकारों को एक सुनहरा मौका दे रही है. कंपनी अपने AI चैटबॉट्स को स्थानीय भाषाओं और संस्कृति के अनुरूप ढालने के लिए अमेरिकी ठेकेदारों के माध्यम से हिंदी विशेषज्ञों की नियुक्ति कर रही है. इस काम के लिए प्रति घंटे 55 डॉलर यानी करीब ₹4,850 तक का भुगतान किया जाएगा. यह कदम मेटा के AI विस्तार की वैश्विक रणनीति का हिस्सा है.
क्या है मेटा की योजना?
मेटा व्हाट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कैरेक्टर-आधारित AI चैटबॉट्स विकसित कर रही है. इन चैटबॉट्स का उद्देश्य यूजर्स को अधिक व्यक्तिगत और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक अनुभव देना है. इसके लिए कंपनी विभिन्न भाषाओं में पारंगत पेशेवरों की मदद ले रही है, जिससे भारत जैसे बहुभाषी देश में AI की उपस्थिति को मजबूती मिले.
पात्रता और योग्यता
मेटा की इस भर्ती प्रक्रिया में क्रिस्टल इक्वेशन और एक्वेंट टैलेंट जैसी स्टाफिंग फर्मों की भूमिका अहम है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं की आवश्यकता होगी:
- हिंदी, इंडोनेशियाई, स्पेनिश या पुर्तगाली भाषा में प्रवीणता
- कहानी कहने और कैरेक्टर निर्माण में दक्षता
- AI कंटेंट निर्माण में कम से कम 6 वर्षों का अनुभव
ये नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर की जाएंगी, जिससे उम्मीदवारों को काम में फ्लेक्सिबिलिटी और बढ़िया पेमेंट, दोनों मिलेगा.
उद्देश्य और रणनीति
मेटा का यह प्रोजेक्ट CEO मार्क जुकरबर्ग के उस विजन का हिस्सा है, जिसमें AI साथियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जा रहा है. कंपनी चाहती है कि उसके चैटबॉट्स न केवल तकनीकी रूप से सक्षम हों, बल्कि स्थानीय भाषा और संस्कृति को भी समझें. इससे यूजर एक्सपीरियंस और ब्रांड कनेक्ट दोनों में सुधार होगा.
भारत में AI का विस्तार
भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और हिंदी भाषा में कंटेंट की मांग भी. मेटा इस अवसर को भुनाने के लिए AI को स्थानीय भाषाओं में ढाल रही है. यह कदम न केवल तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा.
AI कैसे बन रहा ‘मॉडर्न डे टीचर’, क्या यह ले पाएगा गुरुजी की जगह?
Top AI Tools 2025: सैम ऑल्टमैन का ChatGPT फिर बना चैम्पियन, एलन मस्क का Grok रह गया पीछे
14 साल के सिद्धार्थ का AI हेल्थ ऐप, 7 सेकंड में लगाता है दिल की बीमारी का पता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










