14 साल के सिद्धार्थ का AI हेल्थ ऐप, 7 सेकंड में लगाता है दिल की बीमारी का पता
Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Aug 2025 3:23 PM
14 साल के सिद्धार्थ नंद्याला का ‘Circadian AI’ ऐप कुछ ही सेकंड में दिल की बीमारियों का पता लगा सकता है
Siddharth Nandyala: 14 साल के सिद्धार्थ नंद्याला ने ‘Circadian AI’ नाम का एक ऐप बनाया है, जो कुछ ही सेकंड में दिल की बीमारियों का पता लगा सकता है. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी उनकी इस इनोवेशन को सराहा है.
Siddharth Nandyala: चलिए आपसे एक सवाल पूछते हैं, क्या आपको याद जब आप 14 साल के थे तब आप क्या रहे थे? ज्यादा चांस है की आप भी स्कूल के होमवर्क में उलझे हुए होंगे या फिर संडे की सुबह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने की प्लानिंग कर रहे होंगे. लेकिन डलास में रहने वाले 14 साल के भारतीय मूल के छात्र सिद्धार्थ नंद्याला कुछ खास कर रहे थे. खास मतलब वह एक लाइफ-सेवर इनोवेशन बना रहे थे.
सिद्धार्थ ने एक AI-पावर्ड ऐप बनाया है, जिसका नाम है Circadian AI. ये ऐप सिर्फ सात सेकंड में दिल की बीमारियों का पता लगा सकता है. स्मार्टफोन से रिकॉर्ड किए गए दिल की आवाज का एनालिसिस करके ये जल्दी और आसानी से डायग्नोसिस देने में मदद करता है. ओरेकल और ARM से सर्टिफाइड सिदार्थ को दुनिया का सबसे कम उम्र का AI-सर्टिफाइड प्रोफेशनल माना जाता है. इन्हें फ्रिस्को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 2023 का इनोवेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया है.
कैसे काम करता है यह ऐप?
सिद्धार्थ का ऐप इस्तेमाल में बहुत आसान है. बस इसे दिल के पास रखें, सात सेकंड के लिए रिकॉर्ड करें, और ये आपको एक डायग्नोस्टिक रिपोर्ट दे देगा. ये अनियमित धड़कन और दिल की दूसरी समस्याओं को भी तुरंत पकड़ सकता है. Circadian AI की वेबसाइट के मुताबिक, इसका हार्ट साउंड एनालिसिस प्लेटफॉर्म एडवांस AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके दिल की आवाज को समझता है और संभावित समस्याओं का पता लगाता है.
कंपनी का कहना है कि उन्होंने ऐसे नॉइज-कैंसलेशन तकनीकें बनाई हैं, जो आस-पास के शोर को हटाकर सही रीडिंग देने में मदद करती हैं, चाहे वातावरण कितना भी शोर वाला क्यों न हो. रिजल्ट्स एक आसान इंटरफेस में दिखाए जाते हैं, जिसमें बताया जाता है कि क्या चीजें नार्मल हैं और किन चीजों पर डॉक्टर को दिखाने की जरूरत हो सकती है. साथ ही, ये प्लेटफॉर्म यूजर की प्राइवेसी को भी पहले रखता है और आपके हेल्थ डेटा को पूरी तरह सुरक्षित करता है.
चंद्रबाबू नायडू कर चुके हैं तारीफ
सिद्धार्थ असल में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “ये 14 साल का बच्चा दिल से जुड़ी समस्याओं को जल्दी पहचानना आसान बना रहा है! मुझे डलास के युवा AI प्रेमी सिद्धार्थ नंद्याला से मिलकर बहुत खुशी हुई. ये दुनिया के सबसे कम उम्र के AI-सर्टिफाइड प्रोफेशनल हैं और उनके पास Oracle और ARM की सर्टिफिकेशन भी है. सिद्धार्थ का ऐप, Circadian AI, एक बड़ा मेडिकल इनोवेशन है जो कुछ सेकंड में ही दिल की समस्याओं को पकड़ सकता है.”
यह भी पढ़ें: ChatGPT ने 41 लाख जॉब्स की खाक छानकर बना डाला लिंक्डइन और इनडीड जैसा नया हायरिंग प्लैटफॉर्म
यह भी पढ़ें: ChatGPT Free vs ChatGPT Go vs ChatGPT Plus: जानें तीनों में क्या है अंतर और आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










