Loksabha Chunav: मतदान के लिए जाने से पहले यह जरूरी जानकारी चेक कर लें, वरना पोलिंग बूथ में कोई घुसने नहीं देगा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Apr 2024 5:08 PM
Loksabha Chunav: चुनाव में अपना वोट डालने से पहले चेक कर लें कि आपका नजदीकी मतदान केंद्र कहां है. आप यह काम अपने फोन के जरिये भी कर सकते हैं. आइए जानें-
Loksabha Chunav: लोकसभा चुनाव का खुमार पूरे देश पर चढ़ चुका है. आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. कुल सात चरणों में इस बार 1 जून तक वोट डाले जाएंगे. ऐसे में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले कुछ जरूरी बातें आपको पता होनी चाहिए. कई लोग ऐसा करते हैं कि वे बिना अपना मतदान केंद्र चेक किये ही आसपास या पुराने पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंच जाते हैं. ऐसे में यह संभव है कि वोटर को पोलिंग बूथ में एंट्री न मिले. हम आपको बताते हैं कि पोलिंग बूथ चेक करने का ऑनलाइन प्रॉसेस, इसकी मदद से आप घर बैठे हर जानकारी चेक कर पाएंगे-
घर बैठे चेक करें अपना पोलिंग बूथ
आपका नजदीकी पोलिंग बूथ कौन-सा है और वह कहां पर है, यह आप घर बैठे भी पता कर सकते हैं. पोलिंग बूथ चेक करने के लिए आपको सबसे पहले वोटर पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाना है. यहां आपको ई-मेल या मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा. इसके बाद आपको Find Polling Station पर क्लिक करना है. यहां आपसे जो जानकारी मांगी जा रही है, वह आपको दर्ज करनी होगी. यहां सही-सही जानकारी डालने के बाद आपको आपके नजदीकी मतदान केंद्र की जानकारी मिल जाएगी.
Lok Sabha Elections 2024: गूगल ने स्पेशल मैसेज के साथ डूडल बनाकर मनाया चुनाव पर्व का जश्न
वोटर हेल्पलाइन ऐप से भी कर सकते हैं चेकिंग
Voter Helpline App का इस्तेमाल करके भी आप अपना मतदान केंद्र जान सकते हैं. अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करना होगा. इस ऐप में आपको फाइंड योर पोलिंग स्टेशन का ऑप्शन मिलेगा. इसके बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिनमें राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र का नाम होगा. ये सभी चीजें डालने के बाद आपको फाइंड पोलिंग बूथ पर क्लिक करना है और ऐसा करते ही आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी.
Google Ads: लोकसभा चुनाव के लिए तेज हुई राजनीतिक लड़ाई, लेकिन नतीजों से पहले जीत गई गूगल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










