1 जून को बीस सूत्री की बैठक, प्रभारी मंत्री करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News :

मंत्री रामकृपाल यादव का फाइल फोटो.

Begusarai News : कारगिल विजय सभागार में बैठक होगी. इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन

Begusarai News : (विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट)  जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट भवन के कारगिल विजय सभागार में सोमवार, 1 जून को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

यह बैठक अपराह्न 3 बजे से शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे.

कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी

इस बैठक में केंद्रीय कपड़ा मंत्री एवं सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, पूर्व मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, मटिहानी विधायक बोगो सिंह, साहेबपुर कमाल विधायक सतानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव सहित विधान पार्षद सर्वेश कुमार भी शामिल होंगे.

इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय सहित बीस सूत्री समिति के अन्य सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे.

विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की संभावना

बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की संभावना है.

Also Read : अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की: अपहृता बरामद, कुख्यात अपराधी समेत कई गिरफ्तार, शराब और हथियार जब्त

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन