बरसात में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रखना चाहिए? सालों से इस्तेमाल करने वाले भी नहीं जानते इसका जवाब

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Aug 2025 2:08 PM

विज्ञापन

Keep Salt in Fridge to remove smell

Fridge Tips: बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाना आम बात है. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि यह नमी घर में मौजूद कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकती है जिनमें फ्रिज भी शामिल है. लेकिन यह बात ज्यादातर लोग नहीं जानते कि फ्रिज के अंदर नमक रखने से इस नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है.

विज्ञापन

Fridge Tips: मॉनसून का सीजन चल रहा है और इस दौरान हवा में काफी नमी बढ़ जाती है. हवा में नमी बढ़ जाती है यह बात तो खैर सबको पता है लेकिन इस बढ़ी हुई नमी की वजह से आपके घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. अब अपने फ्रिज (Fridge) को ही देख लीजिए. बारिश के मौसम में फ्रिज के अंदर नमी बढ़ जाती है जिसके कारण उसमें रखी सब्जियां जल्दी खराब होने लगते हैं. इतना ही नहीं, नमी बढ़ जाने की वजह से उसमें से खराब बदबू भी आने लग जाती है.

आज हम इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए एक तगड़ा समाधान ले कर आएं हैं. लोग अपने फ्रिज (Fridge) का सालों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं मगर यह बात हर किसी को नहीं मालूम होगी कि अगर फ्रिज में एक छोटी कटोरी में नमक रख दिया जाए तो इससे काफी लाभ होता है. आइए आपको बताते हैं.

नमी को सोखता है नमक  

बारिश के मौसम में या जब फ्रिज (Fridge) को बार-बार खोला जाता है तब उसके अंदर नमी जमा हो जाती है. ज्यादा नमी होनी की वजह से सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं और बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं. नमक में नमी को सोखने की पावर होती है. इसलिए अगर आप फ्रिज में नमक से भरी कटोरी रख देंगे तो वह अतिरिक्त नमी को अपने अंदर सोख लेता है जिससे फ्रिज अंदर से सूखा और साफ बना रहता है.

बदबू दूर करता है नमक 

जब फ्रिज में तरह-तरह के चीजें जैसे सब्जियां, फल, पका हुआ खाना और डेयरी आइटम्स लंबे समय तक रखे रहते हैं तो उनसे गैस निकलना शरू हो जाती है. ये गैस पूरे फ्रिज में फैलकर एक अजीब सी बदबू पैदा कर देती है. ऐसी स्थिति में नमक मददगार साबित होता है क्योंकि वह नमी और गंध को अपने अंदर सोख लेता है. इससे फ्रिज के अंदर की बदबू खत्म हो जाती है और नमी कम होने के कारण फ्रिज के सिस्टम पर भी कम दबाव पड़ता है जिससे वह सुचारू रूप से काम करता है और उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है. 

Fridge में नमक कैसे रखें?

फ्रिज की बदबू और नमी दूर करने के लिए आप एक छोटी कटोरी या खुली डिब्बी में 100 से 150 ग्राम मोटा नमक भरकर फ्रिज में किसी कोने में रख सकते हैं. नमक नमी सोखने के बाद अपना असर खो देता है इसलिए इसे हर 15–20 दिन में बदलना जरूरी है. यदि आप नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो उसकी जगह बेकिंग सोडा भी लिया जा सकता है. बेकिंग सोडा को भी कटोरी में भरकर फ्रिज में रखने से बदबू कम होती है.

माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

कूलर चलाते ही हो रही चिपचिपी गर्मी? कमरे में रख दें बस यह ₹5 वाली चीज, बोरिया-बिस्तर समेट भागेगा उमस

भट्ठी जैसी गर्मी में सिलेंडर की तरह कहीं फट न जाए आपका AC, फायर ब्रिगेड बुलाने से पहले कर लें ये 4 काम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola