माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे 'बचाओ-बचाओ आग लग गयी'
Microwave Blast
Microwave Blast: आज के समय में चाहे खाना गर्म करना हो, पकाना हो या बेकिंग करनी हो माइक्रोवेव इन सभी कामों को काफी आसान बना दिया है. लेकिन इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ जरूरी सावधानियों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है वरना छोटी सी गलती माइक्रोवेव में बड़ा हादसा या विस्फोट करवा सकती है.
Microwave Blast: आजकल माइक्रोवेव ओवन लग्जरी आइटम नहीं बल्कि रसोई का एक अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे खाने को जल्दी गर्म करना हो या फटाफट कुछ पकाना हो माइक्रोवेव ओवन के घर में आने से कई सारे काम आसानी से हो जाते हैं. हालांकि, इसकी सुविधा के साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हैं जिन्हें अनदेखा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें माइक्रोवेव में गर्म करना खतरनाक हो सकता है. इससे न केवल ओवन खराब हो सकता है, बल्कि बड़ा हादसा भी हो सकता है. इसलिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.
माइक्रोवेव में पानी गर्म ना करें
अक्सर लोग जल्दी पानी गर्म करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसा करना काफी खतरनाक हो सकता है. माइक्रोवेव में पानी गर्म करने से उसमें उबाल नहीं दिखता लेकिन अंदर प्रेशर बन जाता है जिससे पानी अचानक उबलकर छलक सकता है. इससे माइक्रोवेव को नुकसान पहुंच सकता है या कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है.
माइक्रोवेव में बंद कंटेनर ना रखें
अगर आप माइक्रोवेव में खाना पका रहे या गर्म कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि कंटेनर को कभी भी पूरी तरह बंद न करें. चाहे वह प्लास्टिक का हो या कांच का ढक्कन को खुला छोड़ना जरूरी है. माइक्रोवेव में गर्म होने पर कंटेनर के भीतर भाप बनती हैजो बंद डिब्बे में दबाव बढ़ा देती है और इससे कंटेनर के फटने का खतरा रहता है.
माइक्रोवेव में ना उबाले अंडा
अंडा माइक्रोवेव में उबालना बहुत खतरनाक होता है. अगर आप अंडे को उसके छिलके समेत माइक्रोवेव में पकाने या उबालने की कोशिश करते हैं तो यह फट सकता है. दरअसल, माइक्रोवेव में गर्म होने पर अंडे के अंदर भाप बनती है और दबाव बढ़ जाता है जिससे अंडा अचानक फट सकता है. ऐसा होने पर माइक्रोवेव ब्लास्ट (Microwave Blast) हो सकता है.
माइक्रोवेव में ना करें एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल
माइक्रोवेव में एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है. चूंकि माइक्रोवेव की भीतरी सतह धातु की बनी होती है और एल्यूमिनियम फॉयल भी मेटल से तैयार होता है इसलिए माइक्रोवेव की किरणें इनसे टकराकर चिंगारी पैदा कर सकती हैं. इससे माइक्रोवेव में आग लगने या ब्लास्ट जैसी स्थिति भी बन सकती है.
माइक्रोवेव में स्टील के बर्तन ना करें इस्तेमाल
माइक्रोवेव में खाना गर्म या बेकिंग करते समय स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से माइक्रोवेव के अंदर चिंगारी उठ सकती है और कई बार यह विस्फोट का कारण भी बन सकता है. इसलिए माइक्रोवेव में खाना तैयार करते समय केवल माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक या बैकलाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें.
कूलर चलाते ही हो रही चिपचिपी गर्मी? कमरे में रख दें बस यह ₹5 वाली चीज, बोरिया-बिस्तर समेट भागेगा उमस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










