भट्ठी जैसी गर्मी में सिलेंडर की तरह कहीं फट न जाए आपका AC, फायर ब्रिगेड बुलाने से पहले कर लें ये 4 काम

Published by : Ankit Anand Updated At : 15 Jun 2025 2:36 PM

विज्ञापन

Tips to prevent AC Blast

AC Blast: अगर एसी का सही तरीके से रखरखाव न किया जाए तो उसमें विस्फोट जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि एसी का इस्तेमाल करते समय हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना देर किए टेक्नीशियन की मदद ली जाए. आज हम आपको 4 ऐसे उपाए बताने जा रहे जिसकी मदद से आप खुद को AC ब्लास्ट होने से बचा सकते है.

विज्ञापन

AC Tips: गर्मियों का कहर जारी है. चीलचिलाती धुप और पसीने से लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम करते नजर आ रहे हैं. भारत के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चूका है, ऐसे में हमारा सहारा सिर्फ AC ही है जो इस भभकती गर्मी में आराम दिलाता है. हालांकि इसी समय AC पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है. कंप्रेसर अधिक गर्म हो सकता है, गैस लीक होने की आशंका रहती है या फिर बिजली की किसी खराबी के कारण दिक्कत आ सकती है.

इन्हीं सब नतीजों के कारण कभी-कभी खबरों में AC ब्लास्ट की घटनाएं सामने आती हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे 4 आसान उपाय बताएंगे जिसकी मदद से न सिर्फ आप अपने एसी को सुरक्षित रखे सकेंगे बल्कि बिजली की खपत भी कम होगी और आपको तपती गर्मी में ठंडक का एहसास भी मिलेगा.

रेगुलर सर्विसिंग जरूर करें 

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर का लगातार इस्तेमाल आम बात है, लेकिन इसकी रेगुलर सर्विसिंग को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो यदि एसी रोजाना लंबे समय तक चलता है लगभग 600 घंटे या 2-3 महीने तक तो उसे सर्विसिंग की सख्त जरूरत होती है.

AC को दें आराम 

गर्मी के मौसम में लोग अक्सर एसी को बिना रुके कई घंटे तक चलाते हैं, लेकिन यह आदत आपके डिवाइस के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, एयर कंडीशनर को हर 4-5 घंटे के बाद करीब 15-20 मिनट के लिए बंद करना जरूरी है, ताकि कंप्रेसर ठंडा हो सके. रात में सोते समय AC का टाइमर सेट करना न भूले, इससे मशीन तय समय पर खुद बंद हो जाएगा और आपको बार-बार उठना नहीं पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: दिन-रात धकाधक चलाएं AC, फूटी कौड़ी भी नहीं आएगा बिल, बस जान लें यह सीक्रेट फॉर्मूला

AC को सही टेम्परेचर पर चलाएं

गर्मी में एसी को सही टेम्परेचर पर चलना बहुत जरूरी है. गलत टेम्परेचर सेटिंग से न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ता है, बल्कि यह एसी की उम्र भी कम कर सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, एसी को 16-18 डिग्री सेल्सियस पर चलाने की आदत नुकसानदेह साबित हो सकती है. इसकी बजाय 24 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाना अधिक उपयुक्त है. कम तापमान पर एसी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव आता है. इससे मशीन के ओवरहीट होने और ब्लास्ट जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है.

गैस लीक से बचें 

अगर आपके AC से ठंडी हवा नहीं आ रही या किसी तरह की अजीब आवाज सुनाई दे रही है, तो यह गैस लीक का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत एसी को बंद कर दें और किसी बढ़िया टेक्नीशियन से संपर्क करें. विशेषज्ञों के अनुसार, गैस लीक और कंप्रेसर की खराबी मिलकर आग लगने या विस्फोट जैसी गंभीर घटनाओं का कारण बन सकती है.

यह भी पढ़ें: Cooler Tips: झुलसाती गर्मी में कमरा बन जाएगा कश्मीर, कूलर में डाल दें बस किचन की ये 2 चीज

यह भी पढ़ें: कमरे की उमस को चूस-चूसकर बाहर फेंक देगा ये चमत्कारी डिवाइस, AC-कूलर भी इसके सामने फीके

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola