ePaper

Gumla News: पुरानी रंजिश में हुई व्यवसायी विनोद अग्रवाल की हत्या, 3 अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 07 Jul 2025 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
Vinod Agrawal Murder Case Gumla Jharkhand

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हरीश बिन जमां और अन्य पुलिस अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Vinod Agrawal Murder Case: गुमला पुलिस ने व्यवसायी विनोद अग्रवाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया है कि विनोद अग्रवाल की हत्या पुरानी रंजिश में हुई थी. इस मामले में 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. शुरू में बताया गया कि सड़क हादसे में वे घायल हुए थे और रांची ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बाद में धीरे-धीरे बात खुली, तो पता चला कि विनोद अग्रवाल की हत्या हुई है.

विज्ञापन

Vinod Agrawal Murder Case| गुमला, दुर्जय पासवान : व्यवसायी विनोद अग्रवाल की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई थी. पुलिस ने हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर इस कांड का उद्भेदन किया. हत्या में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया. इसमें गुमला शहर के सिसई रोड लोयला नगर निवासी अंचल ब्यूम तिर्की उर्फ चीकू, डुमरटोली सिसई रोड निवासी जुलियन मिंज उर्फ जुली और डुमरटोली निवासी समीर टोप्पो है.

लोहे के रॉड और तलवार पुलिस ने किया बरामद

इन लोगों के पास से हत्या में शामिल लोहे के रॉड और तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में चीकू और जुली पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और जमानत पर बाहर थे. एसपी हरीश बिन जमां ने बताया कि 6 जुलाई को सिसई रोड निवासी विनोद अग्रवाल की मौत हो गयी थी.

शुरू में बताया गया था कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत

शुरू में बताया गया कि सड़क हादसे में वे घायल हुए थे और रांची ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बाद में धीरे-धीरे बात खुली, तो पता चला कि विनोद अग्रवाल की हत्या हुई है. इसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया. इसमें एसडीपीओ सुरेश यादव, इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली, पुअनि सुमित कुमार, सअनि सुनील कुमार, हवलदार नामजन समद सहित पुलिस के जवान थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर हुई हत्या की पुष्टि

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, तो विनोद अग्रवाल की हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी और कुछ लोगों द्वारा दी गयी गुप्त जानकारी के आधार पर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. इसके बाद दुंदुरिया टोंगरी से सबसे पहले चीकू और जुली को पकड़ा गया. इसके बाद समीर टोप्पो को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें : Happy Birthday MSD: तू मुझे स्ट्राइक दे, मैं मारूंगा…, कहकर शब्बीर के साथ धोनी ने रांची में खेली 376 रन की ऐतिहासिक पारी

विनोद अग्रवाल की हत्या की ये थी वजह

एसपी ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार, क्रिसमस पर्व के समय चीकू का बड़ा भाई सानू तिर्की पर विनोद अग्रवाल ने अपने घर पर चोरी का आरोप लगाया था. इसके बाद से विनोद अग्रवाल सानू तिर्की और चीकू तिर्की पर अक्सर ताने मारता था. इसको लेकर 7 माह पहले मारपीट भी हुई थी. इसके बाद से चीकू तिर्की बदला लेने के लिए विनोद अग्रवाल की हत्या करने का प्लान बना रहा था.

जूलियन और समीर तलवार लेकर कर रहे थे रेकी

छह जुलाई को चीकू ने अपने दो साथियों जुलियन और समीर को अपने घर बुलाया. यहां नशा करने के बाद तीनों ने घर से बाहर निकले. सामने विनोद अग्रवाल एक दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था. तभी चीकू ने उस पर लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद रांची ले जाने के क्रम में विनोद अग्रवाल की मौत हो गयी. वहीं, जुलियन और समीर सड़क की दूसरी छोर पर तलवार लेकर रेकी कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें

उग्रवादी संगठन पीएलएफआई को तगड़ा झटका, 4 सदस्यों को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू के गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान झड़प के बाद 48 घंटे के लिए निषेधाज्ञा लागू

रामगढ़ खदान हादसे में 4 लोगों की मौत के बाद सीसीएल के 4 अफसरों पर केस दर्ज

Monsoon Bomb: झारखंड में फटेगा मानसून ‘बम’, भारी बारिश से 12 जिलों में तबाही मचायेगी बाढ़, IMD का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola