ePaper

Happy Birthday MSD: तू मुझे स्ट्राइक दे, मैं मारूंगा…, कहकर शब्बीर के साथ धोनी ने रांची में खेली 376 रन की ऐतिहासिक पारी

Updated at : 07 Jul 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Birthday MSD

आज एमस धोनी का जन्मदिन है.

Happy Birthday MSD: कैप्टन कूल. रांची के राजकुमार. डीआरएस स्पेशलिस्ट, हेलीकॉप्टर शॉट स्पेशलिस्ट. माही. ये सारे नाम हैं उस क्रिकेटर के, जो रांची में पला-बढ़ा और यहीं क्रिकेट खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में छा गया. छोटी उम्र में महेंद्र सिंह धोनी ने कई पारियां खेलीं, लेकिन, 1997 में एक ऐतिहासिक पारी खेली. एमएस धोनी के जन्मदिन पर उनकी टीम के तब के कप्तान रहे शब्बीर हुसैन बता रहे हैं कि धोनी ने किस तरह से उस मैच में गेंदबाजों का गर्दा उड़ा दिया था.

विज्ञापन

Happy Birthday MSD: वर्ष 1997 की बात है. महेंद्र सिंह धोनी पहली बार ओपनिंग करने उतरे. कुछ देर खेलने के बाद उन्होंने अपने पार्टनर से कहा, ‘तू मुझे स्ट्राइक दे. मैं मारूंगा.’ इसके बाद धोनी ने गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि इतिहास ही रच दिया. रांची के मेकॉन स्टेडियम में यह इतिहास बना था. धोनी और उनके पार्टनर ने मिलकर एक दिन में 376 रन ठोंक डाले और विपक्षी टीम को बुरी तरह से पराजित कर दिया. धोनी के साथ उस मैच में ओपनिंग करने वाले शब्बीर हुसैन ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में महेंद्र सिंह धोनी और स्कूल लीग के फाइनल मैच की कहानी बतायी.

Happy birthday msd: स्कूल के दिनों में ऐसे दिखते थे आज के क्रिकेट लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी.

बचपन से अलग था धोनी के खेलने का अप्रोच – शब्बीर हुसैन

स्कूल, क्लब, डिस्ट्रिक्ट और स्टेट तक धोनी के साथ खेलने वाले शब्बीर हुसैन कहते हैं कि बचपन से एमस धोनी (Happy Birthday MSD) के खेलने का अप्रोच अलग था. वह सभी मैच को सीरियसली लेता था. छोटा मैच हो या बड़ा मैच, किसी मैच को कैजुअल नहीं लेता था. क्रिकेट पर बहुत फोकस करता था. वह कहता था कि इंडिविजुअल परफॉर्मेंस का फायदा टीम को मिलता है.

Happy birthday msd: बचपन के दोस्त शब्बीर के साथ महेंद्र सिंह धोनी की 2 तस्वीरें.

केवी हिनू से हारने के बाद, अगले साल हराने की तैयारी

शब्बीर हुसैन ने 1996-97 के दिनों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1996 में हमारी टीम स्कूल लीग के फाइनल में पहुंची थी. हमारा मुकाबला केंद्रीय विद्यालय हिनू (केवी हिनू) से था. बारिश की वजह से पिच गीली हो गयी. मैदान भी गीला था. हम मैच हार गये. हम निराश थे. एमएस भी निराश था. एमएस ने कहा कि अगली बार अगर हमारा मुकाबला केवी हिनू से हुआ, तो हम उनको जरूर हरायेंगे.

Happy birthday msd: बचपन के दोस्तों के साथ एमएस धोनी.

मेकॉन में फिर केवी हिनू-डीएवी श्यामली आमने-सामने

शब्बीर कहते हैं कि एमएस इस बात को भूला नहीं. वह बार-बार यही कहता कि वर्ष 1997 में जब लीग शुरू हुआ, तो हमारी टीम अच्छा खेल रही थी. एमएस और हमारी पूरी टीम चाहती थी कि फाइनल में हमारा मुकाबला केवी हिनू से ही हो. आखिरकार वह घड़ी आ ही गयी. 1997 से लीग के फाइनल में डीएवी श्यामली का मुकाबला केवी हिनू से हुआ. वही दोनों टीमें. वही स्टेडियम – मेकॉन.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कप्तान शब्बीर से बोले धोनी- आज मैं ओपनिंग करूंगा

शब्बीर स्कूल टीम के कैप्टन थे. वह ओपनिंग करते थे. उनके साथ अनुज मित्तल ओपनिंग करने आते थे. एमएस धोनी (Happy Birthday MSD) मिडिल ऑर्डर में खेला करते थे. फाइनल मैच में धोनी ने कहा कि आज मैं ओपनिंग जाऊंगा. बाद में खेलने का मौका नहीं मिलता. केवी हिनू को किसी भी कीमत पर हराना है. इस पर शब्बीर ने कहा कि सर (कोच) से बात करनी पड़ेगी. सर से बात हुई, उन्होंने कहा, ‘कोई बात नहीं. बस इतना ध्यान रखना कि रन बनना चाहिए. विकेट न गिरे.’

Happy birthday msd: एमएस धोनी के साथ शब्बीर हुसैन.

Happy Birthday MSD: धोनी ने बना लिया था मूड, बहुत मारूंगा

लीग मैच में पहली बार धोनी ने शब्बीर हुसैन के साथ ओपनिंग की. शब्बीर कहते हैं कि थोड़ी देर खेलने के बाद एमएस ने अपनी पूरी रणनीति बना ली. उसकी गेम रीडिंग जबर्दस्त थी. ग्राउंड में जाते वक्त हमने बात की. शुरू के कुछ ओवर देखेंगे. ज्यादा से ज्यादा रन बनाना है. धोनी ने पूरा मूड बना लिया था, बहुत मारेंगे. थोड़ी देर खेलने के बाद हमारी टीम के रन बनने लगे. इसके बाद धोनी मेरे पास आया. उसने कहा, ‘तू 1 रन लेकर मुझे स्ट्राइक दे. मैं मारूंगा.’

इसे भी पढ़ें : Happy Birthday Dhoni: इसके आगे की तू दास्तां मुझसे सुन…, प्रभात खबर के साथ सुनिए एमएस धोनी के पसंदीदा गाने

हर ओवर में छक्के जड़ रहा था धोनी – शब्बीर हुसैन

शब्बीर ने बताया कि उन्होंने एमएस को स्ट्राइक देना शुरू किया. फिर धोनी ने केवी हिनू के गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की कि मेकॉन स्टेडियम में एक इतिहास बन गया. ओपनिंग जोड़ी ने 376 रन ठोंक डाले. धोनी हर ओवर में 1, 2, 3 छक्के मार रहा था. किसी-किसी ओवर में तो उसने 4-4 छक्के जड़ दिये. हमने सोचा था कि केवी हिनू से फाइनल में हमारा मुकाबला हो और हम उसे बुरी तरह से रौंद डालें. हमने ऐसा ही किया. जीत के बाद हम बहुत खुश थे. खुशी और बढ़ गयी, जब अगले दिन मीडिया रिपोर्ट्स में पढ़ा कि हमने जो रन बनाये हैं, वह एक रिकॉर्ड है. सचिन और विनोद कांबली ने 3 दिन में रिकॉर्ड बनाया था. हमने एक दिन में इतने रन बना डाले, जितने किसी ने नहीं बनाये.

इसे भी पढ़ें : Happy Birthday Dhoni: क्रिकेट खेलने और देखने वाले तो महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं हीं, रांची की लड़कियां भी उनकी दीवानी हैं. जानें क्या है इसकी वजह.

सुबह 6 से 10 बजे तक सीसीएल में प्रैक्टिस करते थे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती दिनों में और क्या-क्या करते थे, यह पूछने पर शब्बीर हुसैन कहते हैं कि बिल्कुल सिंपल लाइफ था हमारा. सुबह सीसीएल में प्रैक्टिस करने जाते थे. 10-11 बजे से सीसीएल ऑफिस के लोग काम करने आते थे. तो हमलोग 6 से 10 बजे तक प्रैक्टिस करते थे. वह मेरे घर आता था, वहां से हम दोनों सीसीएल जाते थे. प्रैक्टिस करते थे.

इसे भी पढ़ें : Happy Birthday MS Dhoni: शेन वार्न के सपने में आते थे सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी के शॉट्स से हैरान रह गये विस्टन

नेट पर नॉट आउट रहने का चैलेंज देते थे एमस धोनी

शब्बीर हुसैन ने यह भी बताया कि उन लोगों के बीच नेट हर दिन पर एक चैलेंज होता था. चैलेंज था – आउट नहीं होना है. जो आउट होगा, वो ट्रीट देगा. इस चैलेंज ने हमारे क्रिकेट को बहुत निखारा. इस चैलेंज की वजह से प्रैक्टिस में गंभीरता आ जाती थी. कचहरी के पास एक होटल था, प्रैक्टिस के बाद हम वहां जाकर कचौड़ी-सब्जी खाते थे. शाम को स्टेडियम में प्रैक्टिस करते और कॉलोनी में घूमते-फिरते थे.

इसे भी पढ़ें : यारों के यार महेंद्र सिंह धोनी : 43वें जन्मदिन पर जानें माही के बारे में खास बातें

बचपन में खूब वीडियो गेम खेलते थे महेंद्र सिंह धोनी

बचपन में धोनी को क्या पसंद था और वह क्या करते थे. इस सवाल के जवाब में शब्बीर ने बताया कि धोनी को दोस्तों के साथ घूमना-फिरना और क्रिकेट खेलना पसंद था. उसको वीडियो गेम भी बहुत पसंद था. वीडियो गेम में कार्ड सीक्वेंसिंग में शुरू से उसकी रुचि थी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सबसे ज्यादा कहां बरसा मानसून, किस जिले में कितनी बारिश, यहां देखें रिकॉर्ड

Muharram: गिरिडीह में मुहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, करंट लगने से एक की मौत, कई घायल

Shravani Mela: कांवरियों के पैर में नहीं पड़ेंगे छाले, श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किये जा रहे ये खास इंतजाम

Monsoon Travel Tips: मानसून में नेतरहाट घूमने का है प्लान, तो अपने साथ रखना न भूलें ये जरूरी चीजें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola