Happy Birthday Dhoni: रांची की लड़कियां हैं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी

Updated:
विज्ञापन

Happy Birthday Dhoni

Happy Birthday Dhoni: क्रिकेट खेलने और देखने वाले तो महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं हीं, रांची की लड़कियां भी उनकी दीवानी हैं. जानें क्या है इसकी वजह.

विज्ञापन

Happy Birthday Dhoni: विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में शुमार रांची के महेंद्र सिंह धोनी के खेल के करोड़ों दीवाने हैं. रांची की लड़कियां भी उनकी दीवानी हैं. झारखंड की लड़कियों को धोनी में कौन सी बातें अच्छी लगतीं हैं, आइए जानते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुद्रिका जायसवाल का कहना है कि धोनी का शांत स्वभाव और मैदान पर उनका कूलनेस काफी प्रभावित करता है. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 और 2011 में वनडे का विश्वकप जीता. यह धोनी के नेतृत्व को दर्शाता है. माही क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर माने जाते हैं. उनकी विकेटकीपिंग काबिल-ए-तारीफ है. धोनी की बैटिंग में हमेशा एक अलग ही आकर्षण होता है.

मुद्रिका जायसवाल.

तनु कुमारी शर्मा कहतीं हैं कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा टीम के हित में निर्णय लेते हैं. उनके नेतृत्व में भारत टेस्ट, वनडे और टी-20 में नंबर 1 स्थान प्राप्त कर चुक है. हेलीकॉप्टर शॉट आज भी क्रिकेट फैंस के दिलों में बसता है. धोनी की सादगी और जमीन से जुड़े रहना सबको प्रेरित करता है. उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को मौका देकर उनका करियर संवारा है.

प्रीति कनोड़िया कहतीं हैं कि वह धौनी की बहुत बड़ी फैन हैं. वह इसकी कई वजह भी बताती है. सबसे बड़ा कारण यह है कि धौनी अपने शहर रांची से हैं. उनकी सफलता की कहानी हमारे लिए गर्व की बात है, जो विश्वास दिलाती है कि छोटे शहर से भी कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है. धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल में कई बार खिताब जीते हैं.

प्रीति कनोड़िया

तनीषा प्रिया का कहना है कि धोनी का टीम के प्रति समर्पण और अनुशासन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है. वे कठिन परिस्थितियों में भी टीम को संभालते रहे हैं. उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल में 5 बार खिताब जीते हैं. धोनी की खेल के प्रति प्रतिबद्धता काफी प्रेरित करती है. उन्होंने भारत में क्रिकेट को एक नये मुकाम पर पहुंचाया है.

तनीषा प्रिया

Also Read

Happy Birthday MSD: रांची के डाकघर में महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित स्पेशल कवर

यारों के यार महेंद्र सिंह धोनी : 43वें जन्मदिन पर जानें माही के बारे में खास बातें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola