सोलर जलमीनारों की मरम्मत की मांग
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 16 Feb 2026 8:26 PM
क्षेत्र में लगायी गयी अधिकांश जलमीनार लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे आम जनता को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है.
खलारी. खलारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहन नगर, ओड़िया ब्रेक, मुंडा टोली, राय सहित अन्य क्षेत्रों में लगे सोलर संचालित जलमीनारों के खराब हो जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में खलारी पूर्वी की जिला परिषद सदस्य शाल्या परवीन ने जिला अभियंता, जिला परिषद रांची से इन जलमीनारों की तकनीकी खराबी जल्द दूर कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगायी गयी अधिकांश जलमीनार लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे आम जनता को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है.लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है. शाल्या परवीन ने बताया कि ये सभी सोलर संचालित जलमीनार 15वीं वित्त आयोग की राशि से जिला परिषद रांची के फंड द्वारा निर्मित करायी गयी थी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके.लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण ये जलमीनार बेकार साबित हो रही हैं. उन्होंने जिला अभियंता से आग्रह करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इन जलमीनारों की शीघ्र जांच कर मरम्मत करायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










