Jio vs Airtel vs BSNL… 30 दिनों वाला प्लान किसका सबसे सस्ता? कौन दे रहा ज्यादा बेनेफिट

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :12 Jun 2025 6:50 AM
विज्ञापन
jio vs airtel vs bsnl

jio vs airtel vs bsnl

Jio vs Airtel vs BSNL: अगर आप Jio, Airtel और BSNL के 30 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कन्फ्यूज हैं कि किसका प्लान सबसे सस्ता और फायदेमंद है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे तीनों कंपनियों के प्लान्स में मिलने वाले फायदे और उनकी कीमत.

विज्ञापन

Jio vs Airtel vs BSNL: देश की प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों (Jio-Airtel-Vi) के बीच कॉलिंग से लेकर डेटा प्लान्स को लेकर कड़ी टक्कर चल रही है. यूजर्स को लुभाने के लिए हर कंपनी एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है. वहीं, सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी यूजर्स पर पकड़ मजबूत करने के लिए बेनेफिट्स से भरपूर सस्ते प्लान्स लेकर आने लगी है. ऐसे में अगर आप दो सिम रखते हैं और मंथली रिचार्ज प्लान लेते हैं, तो फिर यहां जानिए कौन सी कंपनी दे रही सस्ते में फायदे का सौदा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ नंबर रखना है चालू? तो BSNL का ये प्लान रहेगा बेस्ट, 70 दिनों की वैलिडिटी और दाम भी कम

Jio का 335 रुपये वाला प्लान

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें से एक है 335 रुपये का प्लान. इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही 30 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 25GB डेटा मिलता है. जिस पर डेली लिमिट नहीं होती है. साथ ही इस प्लान में 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन और 50GB JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिलता है. ऐसे में अगर आपके घर Wi-Fi है और आपको डेटा की जरूरत नहीं है तो आप इस प्लान को ले सकते हैं.

Airtel का 379 रुपये वाला प्लान

दूसरी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Airtel कि बात करें तो यह भी अपने यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है. जिसकी कीमत 379 रुपये है. इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 2GB डेली डेटा का फायदा भी मिलता है. इसके अलावा Xstream ऐप का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

BSNL का 299 रुपये वाला प्लान

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL कि बात करें तो यह सिर्फ 299 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है. BSNL का यह प्लान बाकी अन्य कंपनियों से काफी सस्ता है. BSNL के इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इस प्लान में डेटा भी डेली 3GB यूजर्स को मिलेगा.

कौन सा प्लान है बेस्ट

सभी कंपनियां 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में अलग-अलग बेनेफिट्स दे रही है. अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आपके लिए जियो-एयरटेल का प्लान बेस्ट रहेगा. लेकिन आप सस्ते में फायदा चाहते हैं तो फिर बीएसएनएल आपके लिए बेस्ट है. ऐसे में आप अपने जरूरत के हिसाब से प्लान का चयन करें.

यह भी पढ़ें: ₹8 से भी कम खर्च पर ये कंपनी दे रही डेली 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी

यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola