₹8 से भी कम खर्च पर ये कंपनी दे रही डेली 2GB डेटा, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग भी

bsnl cheapest recharge plan
BSNL Cheapest Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, कंपनी ने 8 रुपये से भी डेली के कम खर्च पर सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया है. जिसमें हर दिन अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ डेली 2GB डेटा का फायदा भी मिलेगा.
BSNL Cheapest Recharge Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL आए दिन ऐसे रिचार्ज प्लान्स लॉन्च करते रहती है, जो कम कीमत पर बेनेफिट्स से भरे होते हैं. ऐसे में एक बार फिर BSNL ने प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio-Airtel की नींद उड़ा दी है. BSNL अपने ग्राहकों के लिए ऐसा प्लान ले आया है, जो सस्ता होने के साथ-साथ बेनेफिट्स से भरपूर है. अगर आप भी BSNL यूजर हैं तो फिर ये खबर आपके लिए बड़े काम का है. तो फिर चलिए जानते हैं BSNL के नए प्लान के बारे में.
BSNL 229 रुपये वाला प्लान
BSNL अपने यूजर्स को सिर्फ 229 रुपये में प्लान ऑफर कर रहा है. सिर्फ 229 रुपये में कंपनी अपने यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी दे रही है. 30 दिनों के लिए यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे. साथ ही डेली के 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. यानी कि हर दिन के हिसाब से 8 रुपये से भी कम खर्च में यूजर्स को अच्छी खासी सुविधा मिलेगी.
Jio-Airtel के मंथली प्लान आते हैं महंगे
वहीं, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio-Airtel कि बात करें तो Jio का 2GB वाला मंथली प्लान 349 रुपये में आता है और Airtel 379 रुपये में पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करती है. जिसमें एयरटेल यूजर्स को 2GB डेली डेटा का फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










