ePaper

Jio का धमाका! ₹899 में 200GB डेटा, फ्री OTT, कॉलिंग और फोन स्टोरेज बढ़ाने का भी फायदा

Updated at : 10 May 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jio Recharge Plan

जियो रिचार्ज प्लान/एआई इमेज

Jio ने ₹899 का नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें मिल रहा है 90 दिन की वैलिडिटी, 200GB डेटा, फ्री हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 50GB क्लाउड स्टोरेज, जानिए पूरा प्लान डिटेल्स.

विज्ञापन

Jio ने ₹899 का नया प्लान लॉन्च किया है जिसमें मिल रहा है 90 दिन की वैलिडिटी, 200GB डेटा, फ्री हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 50GB क्लाउड स्टोरेज, जानिए पूरा प्लान डिटेल्स.

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक खास प्लान पेश किया है. इस प्रीपेड प्लान की कीमत 899 रुपये है और इसमें डेटा, कॉलिंग, ओटीटीसब्सक्रिप्शन और क्लाउड स्टोरेज तक की सुविधा दी जा रही है.

क्या है इस प्लान की खासियत?

यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी करीब तीन महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और हर दिन 100 एसएमएस जैसी सुविधाएं इसमें शामिल हैं. कुल मिलाकर ग्राहकों को 180GB डेटा दिया जाता है.

लेकिन यही नहीं, कंपनी इस प्लान के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रही है. यानी कुल डेटा लाभ 200GB का हो जाता है.

फ्री में मिलेगा OTTसब्सक्रिप्शन

इस प्लान में ग्राहकों को जियो हॉटस्टार(JioCinemaPremium या HotstarMobile) का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो 90 दिन तक वैध होगा. इसके जरिए यूजर्सIPL मैचों, फिल्में और वेब सीरीज का लुत्फ बिना अतिरिक्त शुल्क के उठा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? सिर्फ 5 रुपये के डेली खर्च पर JIO दे रहा 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

अनलिमिटेड 5G डेटा भी

जिन ग्राहकों के पास Jio5Gसपोर्टेड डिवाइस और एक्टिव 5G नेटवर्क है, उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. यानी कि अगर आप योग्य हैं तो आपका 2GB डेली डेटा भी खर्च नहीं होगा.

फोन स्टोरेज को मिलेगी राहत

इस प्लान में एक और छुपा हुआ फायदा है, 50GBJioCloudStorage. इससे यूजर्स अपने फोन की फोटोज, वीडियोज और डॉक्यूमेंट्स को क्लाउड में सेव कर सकते हैं, जिससे फोन की इंटरनल स्टोरेज खाली हो सकेगी और डिवाइस की परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी.

क्यों है यह प्लान चर्चा में?

पिछले साल जब टेलीकॉम कंपनियों ने रिचार्ज की दरें बढ़ाईं, तब जियो और एयरटेल को काफी ग्राहकों का नुकसान हुआ था. अब जब जियो इस तरह के फायदेमंद प्लान ला रही है, तो माना जा रहा है कि कंपनी दोबारा अपने यूजर्स को जोड़ने की कोशिश कर रही है.

90 दिनों का डेटा, कॉलिंग, OTT और क्लाउड

अगर आप तीन महीने के लिए कम कीमत में डेटा, कॉलिंग, OTT और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं चाहते हैं, तो जियो का ₹899 वाला यह प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Netflix का चाहिए फ्री सब्सक्रिप्शन? तो Jio, Airtel और Vi के ये प्लांस हैं बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: Jio ने करोड़ो यूजर्स का जीता दिल! 749 रुपये में पेश किया 72 दिनों वाला प्लान, चेक करें बेनिफिट्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola