सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए रिचार्ज? सिर्फ 5 रुपये के डेली खर्च पर JIO दे रहा 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी
Published by : Shivani Shah Updated At : 05 May 2025 3:33 PM
Jio Recharge Plan
JIO Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने यूजर्स को सस्ते में 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रहा है. जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई बेनेफ़िट्स भी मिलेंगे. चेक करें डिटेल्स.
JIO Cheapest Recharge Plan: क्या आप भी जियो यूजर हैं और ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं, जो सस्ते में लंबी वैलिडिटी का फायदा दे? अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए है. प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance JIO) अपने करोड़ों यूजर्स को हर तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. तरह तरह के प्राइस रेंज में कई सारे बेनेफ़िट्स भी देती है. हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें जियो के किफायती रिचार्ज प्लान्स के बारे में पता नहीं है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ कई सारे बेनेफ़िट्स भी मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन
जियो का 11 महीनों वाला प्लान
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को सस्ते में 11 महीनों तक की वैलिडिटी का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. यानी कि 336 दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा. इस 336 दिनों वाले प्लान की कीमत सिर्फ 1748 रुपये है. रोजाना के खर्च के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन का खर्च बस 5 रुपये.
क्या-क्या मिलेंगे बेनिफिट्स
इस 1748 वाले रिचार्ज प्लान में जियो अपने यूजर्स को 336 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रहा है. साथ ही 3600 फ्री SMS भी. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को एंटरटेनमेंट Jio TV और Jio AICloud का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. हालांकि, इसमें यूजर्स को डेटा का फायदा नहीं मिलेगा.
किसके लिए है बेस्ट ऑप्शन
ऐसे जियो यूजर्स जो सिर्फ कॉलिंग के लिए या फिर अपने नंबर को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज प्लांस लेना चाह रहे हैं. उनके लिए जियो का यह 336 दिनों वाला प्लान बेस्ट ऑप्शन है. 11 महीनों तक यूजर्स को रिचार्ज करने के टेंशन नहीं होगी और तो और नंबर भी 11 महीनों तक एक्टिव रहेगा.
यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










