Apple का सस्ता स्मार्टफोन iPhone SE 4 क्या 19 फरवरी को होगा लॉन्च? Tim Cook ने किया कन्फर्म

iphone SE4
iPhone SE 4: Apple अपनी 2025 की प्रोडक्ट लॉन्च की शुरुआत अगले सप्ताह करने वाला है, जिसमें नई iPhone SE 4 के लॉन्च की संभावना है.
iPhone SE 4 launch: एप्पल के सीईओ टिम कुक के हालिया टीजर ने टेक जगत में हलचल मचा दी है, जिससे कयासों का दौर शुरू हो गया है. जहां कुछ यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि टीजर में दिखाया गया सर्कुलर रिंग नए Apple AirTag का संकेत हो सकता है, वहीं अधिकांश लोग मान रहे हैं कि एप्पल जल्द ही iPhone SE 4 लॉन्च करने जा रहा है. टेक प्रेमियों का मानना है कि टिम कुक का यह पोस्ट iPhone SE 4 के लिए ही है और इसकी लॉन्चिंग अगले हफ्ते हो सकती है. कुक ने एक वीडियो टीजर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “नई फैमिली मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए. बुधवार, 19 फरवरी: #AppleLaunch.” रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिम कुक इस अंदाज में किसी एक्सेसरी की घोषणा नहीं करते, जिससे यह संकेत मिलता है कि अगले हफ्ते नई जनरेशन का iPhone SE लॉन्च किया जाएगा.
एप्पल iPhone SE 4 को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं, और फैंस एक किफायती मॉडल में बड़े अपग्रेड की उम्मीद कर रहे हैं. तो आइये जानते हैं इस फोन की संभावित लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी अब तक की सारी जानकारी.
iPhone SE 4 की संभावित लॉन्च डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone SE 4, 19 फरवरी को लॉन्च हो सकता है. पहले यह डिवाइस पिछले हफ्ते लॉन्च होने वाली थी, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें देरी हो गई. हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि एप्पल ने अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि iPhone SE 4 अगले हफ्ते लॉन्च होगा या नहीं.
iPhone SE 4 की संभावित फीचर्स
iPhone SE 4 में 6.1-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले और Face ID सपोर्ट मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें टोंड-डाउन A18 चिपसेट और 8GB रैम दिया जा सकता है. इसके चलते डिवाइस में Apple Intelligence के फीचर्स जैसे Genmoji, Image Playground, स्मार्ट Siri और अन्य एडवांस्ड AI टूल्स का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. हालांकि, बैटरी लाइफ को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कैमरा सेक्शन की बात करें तो iPhone SE 4 में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है.
iPhone SE 4 की संभावित कीमत
iPhone SE 4 के कीमत की बात करें तो यह फोन यूएस बाजार में $499 (लगभग 44,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि, भारत में इसकी कीमत 50,000 रुपये से अधिक हो सकती है.
यह भी पढ़े: iPhone जैसे कैमरा कंट्रोल बटन के साथ आते हैं ये एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










