iPhone आधी कीमत में! जानिए कहां मिल रहे हैं Apple के प्रीमियम फोन इतने सस्ते
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 May 2025 12:36 PM
apple iphone at half price
Apple iPhone अब मिल रहे हैं 50% तक सस्ते, जानें रीफर्बिश्ड iPhones कैसे खरीदें, कौन से प्लेटफॉर्म्स हैं भरोसेमंद और किन बातों का रखें ध्यान.
Apple iPhone खरीदना करोड़ों लोगों का सपना होता है, लेकिन इसकी कीमत आम लोगों की जेब से बाहर हो जाती है. अब एक खास मौका सामने आया है, जहां iPhones Apple स्टोर की आधी कीमत में मिल रहे हैं. सवाल यह है कि यह मुमकिन कैसे हुआ? क्या यह ऑफिशियल ऑफर है या कोई स्कीम?
जानकारी के मुताबिक, कुछ खास देशों में iPhones रीफर्बिश्ड या सेकंड हैंड कंडीशन में भारी छूट के साथ बेचे जा रहे हैं. इन फोन की हालत नई जैसी होती है और इन्हें Apple या अधिकृत स्टोर्स द्वारा सर्टिफाइड किया गया है.
कहां से मिल रहे हैं सस्ते iPhones?
यूएस, जापान, दुबई जैसे बाजारों में रीफर्बिश्ड iPhones की भारी मांग है. वहां की Apple रीसेलिंग पॉलिसी के चलते पुराने iPhones को कंडीशन के अनुसार रीन्यू किया जाता है और फिर कम कीमत में बेचा जाता है.
इसके अलावा, कई अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon Renewed, Back Market, और Apple Certified Refurbished Stores पर iPhone मॉडल्स करीब 30% से 50% तक सस्ते में उपलब्ध होते हैं.
यह भी पढ़ें: Apple ने चीन को कहा बाय-बाय, अमेरिका में बिकने वाले सभी iphone बनेंगे अब भारत में
यह भी पढ़ें: iPhone जैसे कैमरा कंट्रोल बटन के साथ आते हैं ये एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट
भारत में कैसे खरीदें?
भारत में आप ऐसे फोन क्रेडिबल प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं जैसे:
Amazon Renewed India
Cashify Store
Flipkart Refurbished Zone
यहां iPhone 12, iPhone 13 और यहां तक कि iPhone 14 तक के मॉडल आधी कीमत के आसपास मिल सकते हैं, बशर्ते फोन की कंडीशन “Like New” हो और रिटर्न पॉलिसी उपलब्ध हो.
ध्यान देने वाली बातें
खरीदते समय जरूर देखें कि फोन Apple Certified हो
वारंटी और बिलिंग डिटेल्स की जांच करें
डिवाइस की बैटरी हेल्थ रिपोर्ट और IMEI नंबर वैलिडेशन जरूर करें.
क्या यह सेफ है?
रीफर्बिश्ड iPhones अगर विश्वसनीय स्रोत से लिए जाएं, तो ये काफी हद तक नए जैसे होते हैं. इनके साथ कंपनी की वारंटी और सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर को कोई रिस्क नहीं रहता.
यह भी पढ़ें: CMF Phone 2 Pro vs Vivo T4 5G: ₹20,000 में कौन है असली हीरो? जानिए किसमें है ज्यादा दम
यह भी पढ़ें: ₹25,000 के अंदर कौन-सा फोन है बेस्ट? Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G में तगड़ा मुकाबला!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










