₹25,000 के अंदर कौन-सा फोन है बेस्ट? Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G में तगड़ा मुकाबला!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Apr 2025 4:04 PM
Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G
Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G: वीवो ने हाल ही में भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन, वीवो टी4 5जी लॉन्च किया है, जो 25,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन ब्रैकेट में सीधे प्रतिस्पर्धा करेगा और मोटोरोला के हाल ही में लॉन्च किये गए एज 60 फ्यूजन को टक्कर देगा. अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और ये दोनों आपके पसंदीदा फोन में से हैं, तो यह तुलना करके देखें कि आपके लिए कौन सा फोन बेहतर विकल्प हो सकता है.
Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G: Vivo और Oppo के बीच बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. Vivo ने हाल ही में भारतीय मार्केट में नया Vivo T4 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹21,999 रखी गई है. वहीं Oppo पहले ही अपना स्टाइलिश और दमदार Oppo F29 5G मार्केट में पेश कर चुका है. दोनों ही फोन शानदार डिजाइन, दमदार कैमरा और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों से लैस हैं. तो चलिए जानते हैं किसमें है ज्यादा दम!
डिजाइन और डिस्प्ले : स्टाइल बनाम मजबूती
- Vivo T4 5G: 7.9mm पतला और 199 ग्राम हल्का, IP65 और MIL-STD-810H रेटिंग्स के साथ
- Oppo F29 5G: IP66, IP68 और IP69 की ट्रिपल ड्यूरेबिलिटी रेटिंग्स के साथ मिलिट्री ग्रेड मजबूती
डिस्प्ले की बात करें तो:
- Vivo T4: 6.77-इंच Quad-Curved AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000nits ब्राइटनेस
- Oppo F29: 6.7-इंच AMOLED, 120Hz, 1200nits ब्राइटनेस
परफॉर्मेंस और बैटरी – बैटरी में Vivo आगे!
- Vivo T4 5G: Snapdragon 7s Gen 3, 12GB RAM तक, 7300mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग
- Oppo F29 5G: Snapdragon 6 Gen 1, 5000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC
बैटरी और प्रोसेसर के मामले में Vivo T4 थोड़ा आगे निकलता है.
यह भी पढ़ें: Vivo T4 5G हुआ लॉन्च: 7300mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और 50MP कैमरा वाला सुपरफोन
यह भी पढ़ें: नया स्मार्टफोन खरीदने का बेहतरीन मौका, मोटोरोला के नये फोन की सेल शुरू, धांसू फीचर्स वाले हैंडसेट पर बड़ी छूट
कैमरा और सेल्फी लवर्स के लिए Vivo बेहतर
- Rear Camera (दोनों में): 50MP + 2MP
- Front Camera:
- Vivo: 32MP सेल्फी कैमरा
- Oppo: 16MP फ्रंट कैमरा
कीमत-किसकी डील है ज्यादा वेल्यू फॉर मनी?
- Vivo T4 5G: ₹21,999 (8GB + 128GB)
- Oppo F29 5G: ₹23,999 (8GB + 128GB)
Vivo की कीमत कम है और स्पेसिफिकेशन में भी ज्यादा पावरफुल नजर आता है.
कौन-सा खरीदें?
अगर आप ज्यादा बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और हाई-रेजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा चाहते हैं तो Vivo T4 5G आपकी पसंद हो सकता है. वहीं अगर आप एक मजबूत और स्टाइलिश फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें पानी और धूल का असर न हो, तो Oppo F29 5G भी एक बेहतरीन ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन ₹25,000 के अंदर – गेमिंग, कैमरा और परफॉर्मेंस के बादशाह!
यह भी पढ़ें: ₹15,000 में कौन सा है बेस्ट मोबाइल? यहां है टॉप 5 लिस्ट!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










