नया स्मार्टफोन खरीदने का बेहतरीन मौका, मोटोरोला के नये फोन की सेल शुरू, धांसू फीचर्स वाले हैंडसेट पर बड़ी छूट

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Motorola Edge 60 Stylus Sale Starts / flipkart

Motorola Edge 60 Stylus Sale: मोटोरोला के नये फोन की सेल शुरू हो चुकी है. प्रीमियम फोन वाले स्टायलस के साथ आये इस बजट फोन में शानदार कैमरा और दमदार फीचर्स मिलेंगे. लॉन्च ऑफर के तहत इसपर बड़ी छूट भी दी जा रही है. आइए जानें

विज्ञापन

पुराने फोन से बोर हो गए हैं और नया स्टाइलिश फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर जल्दी करें. क्योंकि, दमदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी वाले एक नए स्टाइलिश स्मार्टफोन की सेल शुरू हो चुकी है, वो भी बजट में. जी हां, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Motorola के स्टाइलिश स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus की पहली सेल आज शुरू हो चूकी है. जिसमें आपको मिलेंगे कई सारे धमाकेदार ऑफर्स. जिससे आप इस नए स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकेंगे और आपके बजट पर भी कोई असर नहीं होगा. तो चलिए जानते हैं इसकी कीमत और इसके फीचर्स.

Motorola Edge 60 Stylus: इतने का मिल रहा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो 22,999 रुपये में लॉन्च हुए Motorola Edge 60 Stylus पर 2 हजार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 2100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, Axis Bank और IDFC First के क्रेडिट कार्ड पर आपको 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.यानी की आपके पास इस स्मार्टफोन को 20,999 रुपये में खरीदने का अच्छा मौका है. इसके अलावा आपको इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च: ₹22,999 में इनबिल्ट स्टाइलस और दमदार फीचर्स

यह भी पढ़ें: 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन ₹25,000 के अंदर – गेमिंग, कैमरा और परफॉर्मेंस के बादशाह!

Motorola Edge 60 Stylus स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Motorola Edge 60 Stylus में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पिक ब्राइटनेस और 1.5kरेजलूशन वाला 6.7inch का Super HD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है.

कैमरा: Motorola Edge 60 Stylus में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें OIS स्पोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा जो लो लाइट फोटोग्राफी के लिए बढ़िया है और 13MP का सेकेंडरी UltraWide कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: Motorola Edge 60 Stylus में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है जो Android 15 पर काम करता है.

बैटरी: Motorola Edge 60 Stylus में 68W के फ़ास्ट टर्बो चार्जिंग स्पोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है.

रैम: Motorola Edge 60 Stylus में एक ही वेरिएंट पर लांच किया है. जिसमें 8GB+256GB शामिल है.

कलर: इस मॉडल में ग्राहकों को दो कलर ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें पहला सर्फ द वेब (Surf the Web) और जिब्राल्टर सी (Gibraltar Sea) मौजूद है.

Motorola Edge 60 Stylus के अन्य फीचर्स

मिड रेंज में लॉन्च हुआ Motorola Edge 60 Stylus इस सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जिसे चाइनीज टेक कंपनी Motorola ने हाल ही में लॉन्च किया था. बैक-पैनल में वीगन लेदर फिनिशिंग के साथ स्मार्टफोन में Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. इस Stylus स्मार्टफोन में सबसे खास है इसके साथ आने वाला ‘stylusपेन.’ इस पेन से आप सिर्फ स्केच ही नहीं बना सकते हैं बल्कि उसे AI की मदद से बदल भी सकते हैं. इतना ही नहीं, इसकी फास्टचार्जिंग और ज्यादा देर तक चलने वाली बैटरी स्पोर्ट से आप घंटों मूवीज से लेकर गेमिंग तक का मजा ले सकते हैं. साथ ही आपको फोन के गिरने और उस पर पानी पड़ने की टेंशन नहीं होगी. क्योंकि, यह स्मार्टफोन IP68 फीचर्स से लैस है जो धूल पानी से फोन को बचाये रखता है. वहीं, फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है, जो फोन के गिरने पर भी डिस्प्ले को नुकसान नहीं पहुंचने देगा. ऐसे में मिड रेंज में ये स्टाइलिश फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 60 Fusion Review: मोटोरोला का नया फोन कितना दमदार? फीचर्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 Review: शानदार AI फीचर्स और कमाल की कैमरा क्वालिटी, जानें कितना दमदार है यह स्मार्टफोन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola