iPhone का ये मॉडल मिल रहा सिर्फ 43,900 में! सेल शुरू होने से पहले लगा लें मौके पर चौका

iphone 13 Amazon Price
iPhone 13: अमेजन पर फिलहाल iPhone 13 बेहद सस्ते दामों में मिल रहा है. आप इसे 44 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, फोन के साथ आपको बढ़िया- बढ़िया ऑफर भी मिल रहे हैं जिससे यह फोन और भी सस्ता हो जाता है.
iPhone 13: पिछले हफ्ते यानी 9 सितंबर को ऐपल ने अपना नया iPhone 17 सीरीज लॉन्च किया है. इस नए सीरीज के लॉन्च होने के बाद कई पुराने आईफोन्स की कीमतें घट गई हैं. 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale 2025 और Amazon की Great Indian Festival Sale 2025 शुरू होने वाली है, जिसमें iPhone पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है.
इस बार सेल में iPhone 16, iPhone 16 Pro Max, iPhone 15 और iPhone 14 के मॉडल पहले से काफी सस्ते दाम पर मिलेंगे. कमाल की बात यह है कि सेल शुरू होने से पहले ही iPhone 13 की कीमत काफी कम हो गई है. आइए जानते हैं अब ये फोन कहां और कितने में मिल रहा है.
कितनी रह गयी iPhone 13 की कीमत
फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल शुरू होने में कुछ दिन बाकी है. लेकिन, सेल से पहले ही iPhone 13 अमेजन पर सिर्फ 43,900 रुपये में उपलब्ध है. जो लोग बेहद कम कीमत पर iPhone खरीदने का सोच रहे थे, उनके लिए ये काफी सही मौका है. इसके अलावा, SBI कार्ड पर 1,250 रुपये तक का आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है और फोन को आसान मासिक किस्तों में भी खरीदने का ऑप्शन है.

इन लोगों के पास है खास मौका
यह ऑफर खास उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो बहुत पुराना फोन या आईफोन यूज कर रहे हैं और नया आईफोन लेना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते.
iPhone 13 के फीचर्स
फोन के फीचर्स की बात करें तो iPhone 13 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है. यह A15 Bionic चिपसेट के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा है. साथ ही, इसमें नया iOS 26 अपडेट भी आपको मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2025: iPhone 16 अब 50 हजार से भी कम में, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर
यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro Max अब मिलेगा हजारों में, Flipkart BBD Sale में 89999 रुपये से शुरू हो रही कीमत, चेक करें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










