iPhone 16 Pro Max अब मिलेगा हजारों में, Flipkart BBD Sale में 89999 रुपये से शुरू हो रही कीमत, चेक करें डिटेल्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 14 Sep 2025 10:34 AM

विज्ञापन

iPhone 16 Pro Max की कीमत में भारी गिरावट

Apple iPhone 16 Pro Max Price Drop: अगर आप Apple iPhone 16 Pro Max खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. अब आपको इसे खरीदने के लिए लाखों खर्च नहीं करने पड़ेंगे. आप इस मॉडल को सिर्फ 89,999 रुपये की शुरुआत कीमत पर खरीद सकेंगे. दरअसल, फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रहे साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2025 में इस मॉडल की कीमत कम हो गई है. यहां चेक करें डिटेल्स.

विज्ञापन

Apple iPhone 16 Pro Max Price Drop: इस साल की सबसे बड़ी सेल जल्द ही शुरू होने वाली है. इसके लिए ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट अपनी Flipkart Big Billion Days Sale 2025 के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रहा है. हमेशा की तरह, इस बार भी फ्लिपकार्ट के इस सेल में स्मार्टफोन्स लवर्स को फायदा ही फायदा होगा. क्योंकि, इस बार भी फ्लिपकार्ट कई सारे बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स स्मार्टफोन्स पर दे रहा है. जिसके बारे में कंपनी ने खुलासा कर दिया है. इस सेल में सबसे ज्यादा फायदा iPhone लवर्स को होने वाला है. Flipkart BBD Sale में iPhone 16 सीरीज पर भारी छूट मिल रही है. जिससे आईफोन लवर्स iPhone 16 Pro हजारों में खरीद सकते हैं. चलिए फिर जानते हैं डील्स के बारे में.

Flipkart BBD Sale में iPhone 16 Pro Max की कीमत हुई कम

Flipkart अपने सेल में iPhone 16 Pro Max पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दे रहा है. फ्लिपकार्ट iPhone 16 Pro Max पर सिर्फ लॉन्च प्राइस में फ्लैट डिस्काउंट ही नहीं दे रहा बल्कि बैंक ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और No-Cost EMI का ऑप्शन भी दे रहा है. जिससे आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत में सबसे बड़ी कटौती देखी जा रही है. Flipkart ने Big Billion Days Sale में iPhone 16 Pro Max की कीमत क्या होगी इसका खुलासा भी कर दिया है. ऐसे में अगर आप आईफोन 16 प्रो मैक्स खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके पास बढ़िया मौका है.

इस सेल में iPhone 16 Pro Max को आईफोन लवर्स लाख नहीं बल्कि हजारों में खरीद सकते हैं. क्योंकि, इस सेल में iPhone 16 Pro Max की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होगी. यानी कि 1,44,900 रुपये में लॉन्च हुए आईफोन 16 प्रो मैक्स की कीमत पर पूरे 54 हजार रुपये की छूट फ्लिपकार्ट दे रहा है. इसके अलावा सेल में फ्लिपकार्ट Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 5000 रुपये का बैंक ऑफर भी देगा.

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल ऑफर

iPhone 16 Pro पर भी मिल रहा डिस्काउंट

वहीं, इस सेल में सिर्फ प्रो मैक्स नहीं बल्कि प्रो और बेस मॉडल पर भी बढ़िया डिस्काउंट मिलने वाला है. इस सेल में iPhone 16 Pro की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होने वाली है. यानी की 1,19,900 रुपये में लॉन्च हुए आईफोन 16 प्रो की कीमत पर फ्लिपकार्ट पूरे 49,901 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है. वहीं, iPhone 16 की कीमत भी इस सेल में कम है. BBD सेल में ग्राहक आईफोन 16 को सिर्फ 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे.

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज कब हो रहा शुरू

फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Billion Days Sale 2025 की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर से शुरू हो रही है. लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक सदस्यों के लिए अर्ली एक्सेस 22 सितंबर से शुरू हो जाएगा. ऐसे में अगर आप भी इस सेल में शॉपिंग करने वाले हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें की सेल में मिलने वाले सभी लागू छूट और ऑफर की पुष्टि करने के लिए चेकआउट के समय अंतिम कीमत की जांच जरूर कर लें.

Flipkart BBD Sale में मचेगी लूट, iPhone 16 Pro के दाम हुए 70 हजार से भी कम, जल्दी चेक करें प्राइस डिटेल्स

Flipkart Big Billion Days Sale में Google Pixel 9 हुआ सस्ता, चेक करें ऑफर डिटेल्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: इस दिन से शुरू होगा सेल का महाकुंभ, iPhone से लेकर सब कुछ मिलेगा सस्ता

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola