Flipkart Big Billion Days Sale में Google Pixel 9 हुआ सस्ता, चेक करें ऑफर डिटेल्स

Published by : Shivani Shah Updated At : 11 Sep 2025 9:50 AM

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल में गूगल पिक्सल 9 पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरू होने से पहले ही फ्लिपकार्ट ने प्लेटफॉर्म पर प्री-डील्स रिविल कर दिए हैं. जिसमें Google Pixel 9 की आधी कीमत घट गई है. ऐसे में अगर आप भी गूगल पिक्सल 9 खरीदना चाहते हैं, तो चेक करें यहां प्राइस डिटेल्स.

विज्ञापन

अगर आप भी Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में Google Pixel 9 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए. क्योंकि, फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्री-डील्स का खुलासा कर दिया है. जिसमें Google Pixel 9 सेल के दौरान अपनी लॉन्च कीमत से आधे से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा. Tensor G4 SoC के साथ 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ Google Pixel 9 बिग बिलियन सेल में 40 हजार रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा. साथ ही ग्राहक इस मॉडल को EMI और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं.

Flipkart BBD सेल में Google Pixel 9 की कीमत

Flipkart ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि बिग बिलियन डेज सेल के दौरान Pixel 9 के 12GB+256GB वेरिएंट को ग्राहक 34,999 रुपये में खरीद सकेंगे. दरअसल, सेल में पिक्सल 9 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये होगी. लेकिन ICICI बैंक कार्ड पर 2000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ ग्राहक पिक्सल 9 को सिर्फ 34,999 रुपये में खरीद पाएंगे. फिलहाल, फ्लिपकार्ट पर पिक्सल 9 की कीमत 64,999 रुपये है. ऐसे में यह पहली बार होगा जब हैंडसेट इतनी भारी छूट पर उपलब्ध होगा.

Flipkart bbd sale offers

Google Pixel 9 स्पेसिफिकेशन

  • 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले
  • 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट
  • गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन
  • 50MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा,
  • 10.5MP का फ्रंट कैमरा
  • Tensor G4 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज
  • 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट, 4700mAh की बैटरी
  • Peony, Porcelain, Obsidian और Wintergreen कलर ऑप्शन.

AI और स्मार्टफोन ने बदली खरीदारी की परिभाषा, ऑनलाइन ट्रेंड में उछाल

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: इस दिन से शुरू होगा सेल का महाकुंभ, iPhone से लेकर सब कुछ मिलेगा सस्ता

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola