रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब फ्री में कंफर्म टिकट की बदल सकेंगे तारीख, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर
Published by : Ankit Anand Updated At : 10 Oct 2025 6:21 PM
IRCTC Ticket Rescheduling feature
Ticket Rescheduling: भारतीय रेलवे जनवरी 2026 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत यात्री अपने कंफर्म ट्रेन टिकट की तारीख ऑनलाइन बदल पाएंगे. यह बदलाव लाखों यात्रियों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है. आइए डिटेल में जानते हैं आखिर कैसे काम करेगा यह नया फीचर.
Ticket Rescheduling: अगर आप भी अक्सर रेल से सफर करते हैं तो अब एक बड़ाई समस्या से रहत मिलनी वाली है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने तय किया है कि अब कन्फर्म टिकट को री-शेड्यूल यानी यात्रा की तारीख बदलने पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा. यह नया नियम जनवरी 2026 से लागू होगा. इस फैसले की जानकारी देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब यात्री बिना टिकट कैंसिल किए अपनी यात्रा की तारीख बदल सकेंगे.
फिलहाल टिकट की तारीख बदलने का क्या है नियम?
अभी तक के नियमों के हिसाब से अगर कोई यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदलना चाहता है, तो उसे पहले टिकट कैंसिल करना पड़ता है और फिर नई तारीख के लिए दोबारा बुकिंग करनी होती है. इस प्रोसेस में 25% से ज्यादा का कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता है और साथ ही नई टिकट मिलने की गारंटी भी नहीं होती. लेकिन नए नियम के तहत यात्री सीट उपलब्ध होने पर सीधे अपनी पसंद की तारीख पर टिकट री-शेड्यूल कर पाएंगे.
कैसे काम करेगा नया री-शेड्यूलिंग फीचर?
नए सिस्टम के तहत यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख ऑनलाइन बदलने का ऑप्शन मिलेगा, बशर्ते चुनी हुई तारीख पर सीटें मौजूद हों. अगर नई तारीख का किराया ज्यादा है तो यात्रियों को सिर्फ उतना ही अंतर चुकाना होगा. लेकिन अगर किराया वही है या उससे कम है, तो किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं नहीं देना होगा.
रेलवे का कहना है कि टिकट री-शेड्यूल करने की यह सुविधा IRCTC के सेंट्रल रिजर्वेशन सिस्टम से रियल टाइम में जुड़ी होगी. इसे इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को बस अपने IRCTC अकाउंट में लॉगिन करना होगा, वहां से अपनी बुकिंग चुननी होगी और नई तारीख सेलेक्ट करनी होगी. इसके बाद सिस्टम सीट खाली है या नहीं चेक करेगा और तुरंत टिकट अपडेट कर देगा.
यह भी पढ़ें: पूरी ट्रेन या कोच होगी सिर्फ आपकी, IRCTC से नहीं बल्कि यहां से होगी बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस
यह भी पढ़ें: Indian Railways की सुपर ऐप RailOne का कमाल, आसानी से बुक हो जाएगी रिजर्व टिकट, जानें तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










