पूरी ट्रेन या कोच होगी सिर्फ आपकी, IRCTC से नहीं बल्कि यहां से होगी बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Sep 2025 9:28 AM

विज्ञापन

IRCTC: पूरी ट्रेन या कोच कैसे बुक करें?

IRCTC: भारतीय रेल अब शादियों या किसी खास मौके के लिए पूरी ट्रेन या एक पूरा कोच बुक करने की सुविधा देती है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि, IRCTC के ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल से आप पूरी ट्रेन या कोच बुक नहीं कर सकते. इसके लिए रेलवे ने अलग से एक पोर्टल शुरू किया है, जहां से आप आसानी से ट्रेन या कोच बुक कर सकते हैं.

विज्ञापन

IRCTC: त्यौहारों का सीजन खत्म होते ही शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं. अगर ऐसे में आप भी पूरी ट्रेन या फिर एक पूरा कोच बुक करने की सोच रहे हैं, तो ये काम IRCTC की वेबसाइट या ऐप से नहीं हो सकता. इसके लिए रेलवे की एक अलग वेबसाइट है, जहां से आप आसानी से पूरी ट्रेन या फिर पूरा कोच बुक कर सकते हैं. अक्सर शादी के मौसम में बारात ले जाने और आने के लिए लोग रेलवे के इसी सुविधा का इस्तेमाल करते हैं. बस या रोड ट्रांसपोर्ट के मुकाबले ट्रेन का कोच बुक करना ज्यादा फायदेमंद होता है.

कहां से बुक कर पाएंगे पूरी ट्रेन या कोच? 

अगर आप पूरी ट्रेन या एक पूरा कोच बुक करना चाहते हैं तो आप IRCTC के वेबसाइट या ऐप से बुक नहीं कर सकते. दरअसल, इस सुविधा के लिए रेलवे ने अलग से एक खास वेबसाइट बनाई है. इस सुविधा को FTR (Full Tariff Rate) कहते हैं. इसके लिए आपको IRCTC की ऑफिशियल साइट https://www.ftr.irctc.co.in/ftr/ पर जाना होगा.

फॉलो करें ये प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा.
  • उसके बाद लॉगिन करें और लिस्ट में दी गई ट्रेनों में से अपने रूट की ट्रेन देख लें.
  • अब जिन शहरों के बीच ट्रेन या कोच बुक करना है, उन्हें सेलेक्ट कर लें.
  • इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा.
  • अगर आप चाहें तो IRCTC की FTR वेबसाइट के अलावा अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से भी पूरी जानकारी ले सकते हैं.

धान देने वाली बातें 

अगर आप पूरी ट्रेन या किसी कोच को बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए IRCTC की FTR वेबसाइट पर जाकर आप कर सकते हैं. यहां हर जोन की कुछ चुनिंदा ट्रेनें ही दी गई हैं. प्रीमियम ट्रेनें जैसे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो या वंदे भारत इस लिस्ट में आपको नहीं मिलेंगी. यानी आप सिर्फ उन्हीं मेल/एक्सप्रेस या इंटरसिटी ट्रेनों में से चुनाव कर सकते हैं जो वेबसाइट पर दिखाई जाती हैं.

आपको ध्यान रखना होगा कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाले सीजन में यह सुविधा बंद रहती है. जैसे कि 13 अक्टूबर 2025 से 4 नवंबर 2025 तक और 25 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 तक आप किसी भी ट्रेन या कोच को बुक नहीं कर पाएंगे. ये रोक दिवाली और होली जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखकर लगाई जाती है.

FTR वेबसाइट से आप चाहें तो पूरी ट्रेन (चार्टर), सिर्फ एक कोच (कोच चार्टर) या फिर इसके साथ-साथ स्पेशल सलून कोच भी बुक कर सकते हैं. इसके लिए प्रति कोच 50,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती है. इसके अलावा सफर की दूरी और रास्ते में स्टॉपेज के हिसाब से अलग से चार्ज लिया जाता है.

यह भी पढ़ें: Indian Railways की सुपर ऐप RailOne का कमाल, आसानी से बुक हो जाएगी रिजर्व टिकट, जानें तरीका

यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? सफर न रुके उससे पहले जान लें तरीका, मिनटों में हो जाएगा काम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola