भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच काम आएंगे ये 5 Safety Apps, तुरंत कर लें स्मार्टफोन में डाउनलोड

Safety Apps
Safety Apps: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, हर भारतीय नागरिक के लिए ये पांच जरूरी ऐप्स और वेबसाइट्स हैं, जिनका इस्तेमाल कर वे आपातकालीन स्थितियों में सतर्क, सुरक्षित और जानकारी से लैस रह सकते हैं.
Safety Apps: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. हाल ही में हुई एयरस्ट्राइक और सीमा पर सैन्य गोलीबारी के चलते स्थिति लगातार अस्थिर बनी हुई है. भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं. ऐसे संवेदनशील समय में ताजा घटनाक्रम की जानकारी रखना और आपातकालीन सहायता तक पहुंच बनाए रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. यहां हम आपको कुछ ऐसे सेफ्टी ऐप्स और वेबसाइट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में आपके लिए सहायक साबित हो सकते हैं.
भारत में टॉप Safety Apps और वेबसाइटें
112 इंडिया ऐप
112 इंडिया ऐप भारत सरकार की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) का हिस्सा है. यह ऐप यूजर्स को पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा सेवाओं से एक बटन दबाकर तुरंत जोड़ने की सुविधा देता है. इसमें कॉल, एसएमएस और ईमेल के विकल्प मौजूद हैं, और यह राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ा हुआ है. आपातकालीन स्थिति में यह ऐप बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, इसलिए इसे हमेशा फोन में तैयार रखना चाहिए.
CitizenCOP ऐप
CitizenCOP ऐप के माध्यम से यूजर्स न केवल अपराधों की रिपोर्ट कर सकते हैं, बल्कि सुरक्षा से जुड़े अलर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं और अपने क्षेत्र के आपातकालीन नंबरों की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. यह ऐप समाज में अपराध की रोकथाम और व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देता है.
यह भी पढ़े: India Pakistan War: भारत ने तबाह किये पाकिस्तान के ‘आंख-कान’, AWACS हुआ खाक
NDRF और SDRF पोर्टल
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की आधिकारिक वेबसाइट [ndrf.gov.in] और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों (SDRF) के पोर्टल आपदा से जुड़ी ताजा जानकारी, राहत कार्यों और सुरक्षा उपायों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं. भूकंप, बाढ़ या संघर्ष जैसे आपातकालीन हालात में ये वेबसाइटें सार्वजनिक अलर्ट और आधिकारिक दिशा-निर्देशों के लिए बेहद अहम भूमिका निभाती हैं.
Raksha ऐप
भारत भर में उपलब्ध रक्षा ऐप महिलाओं को आपात स्थिति में तुरंत अपने परिवार और दोस्तों को सतर्क करने की सुविधा देता है. यह ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है. महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस ऐप में GPS ट्रैकिंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी शामिल की गई हैं.
bSafe ऐप
यह एक उन्नत सुरक्षा ऐप है जो वॉयस कमांड, लाइव ऑडियो रिकॉर्डिंग, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग, फेक कॉल, “Follow Me” ट्रैकिंग और अलार्म जैसे आधुनिक फीचर्स के साथ आता है. यह ऐप व्यक्तिगत और कार्यस्थल की सुरक्षा को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










