iOS 26.5 अपडेट के साथ बढ़ेगी Apple यूजर्स की प्राइवेसी, अब iPhone और Android के बीच चैट्स होंगी एन्क्रिप्टेड

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :12 May 2026 1:25 PM
विज्ञापन
Apple iOS 26.5

ऐपल के नये अपडेट में Android और iPhone यूजर्स की चैट होंगी ज्यादा सिक्योर / एआई इमेज

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.5 अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड RCS मैसेजिंग फीचर जोड़ा गया है, जिससे अब iPhone और Android यूजर्स के बीच चैट्स ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेट होंगी.

विज्ञापन

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS 26.5 अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट के साथ कंपनी कई नए फीचर्स, सिक्योरिटी सुधार और बड़े बदलाव लेकर आई है. iOS 26.5 की सबसे बड़ी खासियत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड RCS मैसेजिंग है, जिसकी मदद से अब iPhone और Android यूजर्स के बीच मैसेजिंग ज्यादा सुरक्षित और प्राइवेट होगी. इससे अब सपोर्टेड Android और iPhone डिवाइसेज के बीच भेजे जाने वाले RCS मैसेज पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे. यानी मैसेज सिर्फ भेजने वाला और रिसीव करने वाला ही पढ़ सकेगा. यहां तक कि Apple और Google भी इन मैसेजेस का कंटेंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे.

फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध

यह नया फीचर फिलहाल iOS 26.5 बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. इसके साथ Android यूजर्स को भी एन्क्रिप्टेड RCS चैट्स इस्तेमाल करने के लिए Google Messages ऐप का लेटेस्ट वर्जन चाहिए होगा.

Apple का कहना है कि आने वाले समय में यह फीचर धीरे-धीरे सभी नए और पुराने RCS चैट्स में ऑटोमैटिकली एक्टिव हो जाएगा.

चैट में दिखेगा नया लॉक आइकन

यूजर्स को अब RCS चैट्स के अंदर एक नया लॉक आइकन दिखाई देगा. यह आइकन इस बात को कन्फर्म करेगा कि बातचीत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित है.

अच्छी बात यह है कि यूजर्स को इसे अलग से ऑन करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहेगा.

Apple ने कहा, “iMessage को शुरू से ही प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया था और यह हमेशा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहा है. Apple डिवाइसेज के बीच बातचीत के लिए यह अब भी सबसे बेहतर ऑप्शन है.”

क्या होता है RCS मैसेजिंग?

RCS यानी Rich Communication Services एक एडवांस्ड मैसेजिंग टेक्नोलॉजी है, जिसे पुराने SMS सिस्टम की जगह लाने के लिए तैयार किया गया है. SMS के मुकाबले RCS कई एडवांस फीचर्स सपोर्ट करता है, जैसे:

  • हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो शेयरिंग
  • टाइपिंग इंडिकेटर
  • रीड रिसीट्स
  • मैसेज रिएक्शन्स
  • बेहतर ग्रुप चैट्स

हालांकि RCS कोई अलग मैसेजिंग ऐप नहीं है. यह एक कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी है, जो सपोर्टेड मैसेजिंग ऐप्स और मोबाइल कैरियर्स के जरिए काम करती है. RCS फीचर सही तरीके से काम करने के लिए दोनों यूजर्स के पास सपोर्टेड डिवाइस और ऐप होना जरूरी है.

किन iPhones में मिलेगा iOS 26.5 अपडेट?

नया iOS 26.5 अपडेट iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. ऐसे में-

  • iPhone 17 Series
  • iPhone 16 Series
  • iPhone 15 Series
  • iPhone 14 Series
  • iPhone 13 Series
  • iPhone 12 Series
  • iPhone 11 Series
  • iPhone SE 2nd Generation और इसके बाद के मॉडल्स नये अपडेट को सपोर्ट करेंगे

कैसे डाउनलोड करें iOS 26.5?

अगर आपका iPhone इस अपडेट को सपोर्ट करता है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  • Settings ऐप ओपन करें.
  • General पर टैप करें.
  • Software Update चुनें.
  • अब Update Now पर टैप करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों को फॉलो करें.

Maps ऐप में दिखेंगे नए सजेशन और एड्स

iOS 26.5 अपडेट के साथ Apple ने Maps ऐप में Suggested Places फीचर भी जोड़ा है. इसके जरिए यूजर्स को आसपास ट्रेंडिंग लोकेशन्स और उनकी हाल की सर्च के आधार पर सजेशन दिखाई देंगे.

इसके अलावा Maps ऐप में अब विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे, जिससे यूजर्स को नई जगहों और बिजनेस की जानकारी मिल सकेगी.

नया Pride Luminance Wallpaper भी हुआ लॉन्च

Apple ने iOS 26.5 के साथ नया Pride Luminance वॉलपेपर भी पेश किया है. यह खास वॉलपेपर अलग-अलग कलर्स के स्पेक्ट्रम को डायनामिक तरीके से दिखाता है और iPhone की स्क्रीन को नया प्रीमियम लुक देता है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Plus फीचर रोलआउट, अब पैसे देने पर मिलेंगे नए थीम्स और स्टिकर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola