India Pakistan War: भारत ने तबाह किये पाकिस्तान के ‘आंख-कान’, AWACS हुआ खाक

Updated:
विज्ञापन

What is AWACS Airborne Warning and Control System? / Symbolic Pic from X

India Pakistan War: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अत्याधुनिक निगरानी विमान AWACS को सटीक हमले में नष्ट किया, जिससे भारत को रणनीतिक बढ़त और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा.

विज्ञापन

India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के अत्याधुनिक निगरानी विमान AWACS (Airborne Warning and Control System) को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की वायु निगरानी क्षमताओं को करारा झटका देने वाली है.

भारतीय खुफिया एजेंसियों और एयरफोर्स की संयुक्त रणनीति के तहत की गई इस कार्रवाई को रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है. पाकिस्तानी वायुसेना इस सिस्टम के जरिए भारत की सैन्य गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही थी.

क्या होता है AWACS?

AWACS किसी भी आधुनिक वायुसेना की आंख और कान माने जाते हैं. यह एक ऐसा विमान होता है, जिसमें हाई-टेक रडार सिस्टम लगे होते हैं जो-

360-डिग्री निगरानी करते हैं (400–600 किमी तक की सीमा में).

हवाई हमलों की पहले से चेतावनी दे सकते हैं.

युद्ध के दौरान अन्य लड़ाकू विमानों को निर्देश और नियंत्रण देते हैं.

दुश्मन की कम्युनिकेशन और रडार प्रणाली में भी बाधा डाल सकते हैं.

यह उड़ता हुआ कंट्रोल रूम युद्ध की स्थिति में अहम भूमिका निभाता है.

सटीक हमले से मिली बड़ी सफलता

डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, भारत की खुफिया एजेंसियों ने इस पाकिस्तानी AWACS की सटीक लोकेशन ट्रेस की थी. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए इसे सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सटीक हमले में मार गिराया. इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान की वायु क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है और भारत को एयर डिफेंस क्षेत्र में एक टेक्नोलॉजिकल एडवांटेज दिया है.

12 पाकिस्तानी अफसरों की मौत की आशंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कार्रवाई में पाकिस्तान एयरफोर्स का एक हाईटेक AWACS निगरानी विमान गिरा दिया गया है, जिसमें 12 वरिष्ठ अधिकारी सवार थे. माना जा रहा है कि हादसे में सभी की मौत हो चुकी है. यह विमान भारतीय सीमा के करीब लगातार लड़ाकू विमानों की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और भारत के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका था.

सीमावर्ती राज्यों में हाई अलर्ट

इस घटनाक्रम के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं और लोगों को बंकरों में जाने की सलाह दी गई है. सेना ने सभी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है ताकि किसी भी जवाबी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके.

इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सायरन

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और सैन्य मुख्यालय रावलपिंडी में लगातार सायरन बजने की खबरें हैं. वहां की मीडिया में हलचल और अफरातफरी का माहौल है. आम नागरिकों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी जारी की गई है.

India Pakistan War: भारत ने पाकिस्तान के F16 जेट को मार गिराया, S-400 ने पाक के 8 मिसाइलों को किया ढेर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola