रोहतास में घंटों जाम, सड़कों पर बेहाल हुए स्कूली बच्चे, साइरन बजाती रही एम्बुलेंस, प्रशासन हुआ फेल

रोहतास में भारी जाम
जिले के चेनारी बाजार में मंगलवार को भीषण जाम से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर स्थित संत सिंह चौक से लेकर शहीद कृष्ण कुमार स्मारक, वन विभाग कार्यालय के आगे पेवंदी मोड़ तथा डाक बंगला मार्केट तक करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा रहा.
Rohtas News: (चेनारी से संदेश जायसवाल) जिले के चेनारी बाजार में मंगलवार को भीषण जाम से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर स्थित संत सिंह चौक से लेकर शहीद कृष्ण कुमार स्मारक, वन विभाग कार्यालय के आगे पेवंदी मोड़ तथा डाक बंगला मार्केट तक करीब दो घंटे से लंबा जाम लगा रहा. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच हजारों लोग सड़क पर फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
एम्बुलेंस में फंसे मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
जाम का सबसे गंभीर असर एम्बुलेंस सेवाओं पर देखने को मिला. कई एम्बुलेंस लंबी वाहनों की कतार में फंस गईं, जिससे मरीजों की जान पर खतरा मंडराने लगा. लगातार सायरन बजने के बावजूद वाहनों को हटने की जगह नहीं मिल सकी. मरीजों के परिजन एम्बुलेंस से उतरकर रास्ता खाली कराने की गुहार लगाते नजर आए, लेकिन जाम के आगे सभी बेबस दिखे.
स्कूली बच्चों का भी हुआ बुरा हाल
स्कूलों की छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए. तेज गर्मी के कारण बसों और वैन में बैठे बच्चे पसीने से तर-बतर और परेशान नजर आए. कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, जबकि कुछ बच्चे वाहन छोड़ पैदल घर जाने को मजबूर हो गए.
धुएं और गर्मी से दमघोंटू बना माहौल
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सड़क पर खड़े वाहनों से निकलने वाले धुएं ने वातावरण को और अधिक प्रदूषित कर दिया. लोग मुंह पर रुमाल रखकर किसी तरह जाम से निकलने की कोशिश करते दिखे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत चेनारी के मुख्य चौक-चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए न तो पुलिसकर्मी तैनात थे और न ही चौकीदार, जिससे जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है.
अतिक्रमण हटाने की होगी कार्रवाई
इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अभिषेक भारती ने बताया कि चेनारी नगर पंचायत क्षेत्र को जाम की समस्या से जल्द राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: Aurangabad crime News: चाची से छेड़खानी का भतीजे ने लिया बदला, पहले पिलाया गांजा भी कर दी हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










