ePaper

Independence Day 2025 Har Ghar Tiranga: अभियान में करें पार्टिसिपेट और पाएं सर्टिफिकेट, जानिए पूरा प्रोसेस

Updated at : 13 Aug 2025 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga

Har Ghar Tiranga

Independence Day 2025 Har Ghar Tiranga: हर साल की तरह इस साल भी केंद्र सरकार ने हर घर अभियान शुरू कर दिया है. ऐसे में इस अभियान से आप भी जुड़कर सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट पा सकते हैं. यहां जानिए अभियान से जुडने का पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन

Independence Day 2025 Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त 2025 को भारतवासी 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे. इसकी तैयारी भी जोरों-शोरों से चल रही है. ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति जगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस राष्ट्रीय पहल के तहत हर नागरिक अपने घर में तिरंगा फहराने के के लिए प्रेरित होता है. जिससे देश क सभी नागरिकों में एकता, देश के प्रति प्रेम और गर्व साफ झलकती है. ऐसे में इस बार इस अभियान को संस्कृति मंत्रालय के वालंटियर प्रोग्राम और सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (SHGs) की भागीदारी ने और भी बड़ा बना दिया है. अब इस अभियान से जुड़ कर नागरिक सर्टिफिकेट पा सकते हैं. जानिए इस अभियान से जुड़ने और सर्टिफिकेट पाने का पूरा प्रोसेस.

कैसे जुड़ें हर घर तिरंगा अभियान से?

13 अगस्त से शुरू हुए इस ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अब आप घर बैठे आसान प्रोसेस को पूरा कर जुड़ सकते हैं. सरकार ने इसके लिए एक आधिकारिक पोर्टल https://mybharat.gov.in/ लॉन्च किया है, जहां आप अपना लोकेशन पिन करके डिजिटल रूप से तिरंगा फहरा सकते हैं. यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया –

  • होमपेज के राइट साइड पर मेगा इवेंट्स (Mega Event) के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • Mega Event पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां सबसे पहले आपको Har Ghar Tiranga 2025 का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें.
  • Har Ghar Tiranga 2025 के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको Upload Media का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा. मोबाइल नंबर दर्ज करते ही आपके नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डाल कर वेरीफाई कर लें.
  • नंबर वेरीफाई होते ही एक नया पेज खुलेगा. जहां आपका नाम, ईमेल आईडी, घर का पता, पिन कोड जैसी जानकारी आपको देनी होगी.
  • डिटेल्स भरने के बाद आपको राष्ट्रीय ध्वज के साथ वाली फोटो अपलोड करनी होगी.
  • इतना करते ही आप इस अभियान में जुड़ जाएंगे और आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिल जाएगा.

क्यों खास है ‘हर घर तिरंगा 2025?’

हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ अभियान नहीं बल्कि देशभक्ति के साथ-साथ सामुदायिक विकास का मेल है. इस अभियान से जुड़ कर न सिर्फ आप देश के प्रति सम्मान दिखाएंगे बल्कि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए तिरंगा बनाने के अभियान में जुटी लाखों महिलाओं और लोकल प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देंगे.

Happy Independence Day 2025 Quotes Wishes: तिरंगे के रंग में रंगें अपनों को, शेयर करें ये खास संदेश

Tiranga Dhokla Recipe:स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा रंग का स्वादिष्ट ढोकला

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola