आपके घर के नजदीक कौन सा है Aadhaar Center? सिर्फ Pin Code डालते ही सामने आ जाएगी पूरी लिस्ट, जानें प्रॉसेस

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Oct 2025 6:53 PM

विज्ञापन

aadhaar center: नजदीकी आधार सेंटर कैसे पता करें?

Aadhaar Centre: कई बार ऐस होता है कि हमारे आधार कार्ड पर गलत डिटेल छप जाती है. इसलिए UIDAI लोगों को आधार अपडेट कराने की सुविधा देता है. अगर आपको पता नहीं कि आपके शहर या आपके घर के नजदीक में आधार सेंटर कहां है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

Aadhaar Center: आज के समय में लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड है. यह बात हम अच्छे से जान चुके हैं कि आधार हमारे लिए कितना जरूरी डॉक्यूमेंट बन चूका है. आजकल हर छोटे-बड़े सरकारी या प्राइवेट काम में इसकी जरूरत पड़ ही जाती है. अगर आधार कार्ड में हमारी कोई डिटेल गड़बड़ हो जाए तो कई जरूरी काम अटक सकते हैं.

इसी वजह से UIDAI लोगों को आधार अपडेट कराने की सुविधा देता है. कुछ डिटेल तो आप ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं लेकिन कुछ के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होता है. अब अगर आपको ये नहीं पता कि आपके शहर में आधार सेंटर (Aadhaar Center) कहां है, तो टेंशन की बात नहीं है क्यूंकि हम आपको इसे ढूंढने का आसान तरीका बताने वाले हैं. आइए जानते हैं

नजदीकी Aadhaar Center का कैसे लगाएं पता?

  • अगर आप अपने शहर में आधार सेंटर का पता लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा.
  • वहां जाकर आपको Get Aadhaar सेक्शन पर क्लिक करना होगा. 
  • वहां आपको Locate an Enrolment Center वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपके सामने एक मैप खुल जाएगा. वहीं बाईं ओर आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे, जैसे स्टेट वाइज सर्च करना, पोस्टल पिन कोड डालकर सर्च करना या डायरेक्ट आधार सेंटर (Aadhaar Center) का नाम से सर्च करना. 
  • इनमें से आपको Search by PIN Code वाले ऑप्शन चुनना होगा. 
  • जैसे ही आप ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे आपके सामने पिन कोड डालने के लिए एक बॉक्स खुल जाएगा. 
  • अब उस बॉक्स में 6 अंकों का पिन कोड डाल कर सर्च करें.

बस इतना करने के बाद स्क्रीन पर आपके इलाके या कहें आपके नजदीकी आधार सेंटर की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी. आप चाहें तो इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड अपडेट अक्टूबर 2025: लिंक्ड मोबाइल नंबर बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: आपका आधार असली है या नकली? घर बैठे कर सकते हैं वेरफिकेशन, जानिए आसान तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola