ePaper

Aadhaar Card: आपका आधार असली है या नकली? घर बैठे कर सकते हैं वेरफिकेशन, जानिए आसान तरीका

Updated at : 06 Sep 2025 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card

Aadhaar Card: कैसे पता करें आधार असली है या नकली?

Aadhaar Card: आधार कार्ड हमारी पहचान बताने के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि उनका आधार असली है या नकली. यह चेक करना अब काफी आसान हो गया है. आइए आपको इसे चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते हैं.

विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड अब देश में पहचान दिखाने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. इतना ही नहीं इस डॉक्यूमेंट से हम कई जरूरी सेवाएं भी प्राप्त करते हैं. आज के समय में लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड है, लेकिन बहुत कम लोगों ये पता होता है कि उनका आधार असली है या नकली. ज्यादातर लोगों को तो ये तक नहीं पता होता कि फर्जी आधार कार्ड की पहचान कैसे करें. जबकि असली-नकली में फर्क जानना बहुत आसान है. आधार कार्ड में दिए गए 12 अंकों से आप तुरंत चेक कर सकते हैं कि कार्ड सही है या नहीं. आइए अब आपको चेक करने का आसान प्रोसेस बताते हैं. 

कैसे चेक करें आधार असली है या नकली? 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा.
  • वहां My Aadhaar वाले सेक्शन में जाएं और Verify Aadhaar Number का ऑप्शन चुनें.
  • अब अपना आधार नंबर और कैप्चा डालकर Verify बटन दबाएं.

इसके बाद अगले पेज पर आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार नंबर एक्टिव है या डिएक्टिव. यहां आपको स्टेटस साफ-साफ दिख जाएगा और साथ ही यह भी कन्फर्म हो जाएगा कि आधार असली है या नकली. अगर चाहें तो यह काम आधार मोबाइल ऐप से भी आप कर सकते हैं.

mAadhaar ऐप से करें आधार वेरिफिकेशन

  • आपके आधार कार्ड पर एक QR कोड दिया होता है, जिससे आसानी से वेरिफिकेशन किया जा सकता है. 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में mAadhaar ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा.
  • ऐप खोलने पर आधार वेरिफिकेशन के दो तरीके मिलेंगे. पहला तरीका है Verify Aadhaar, जिसमें आपको आधार नंबर डालना होता है और तुरंत चेक हो जाएगा कि आधार सही है या नहीं. 
  • दूसरा तरीका है QR कोड स्कैन करना. बस कार्ड पर बना QR कोड स्कैन करें और तुरंत पता चल जाएगा कि आधार असली है या नकली.

यह भी पढ़ें: हाथों-हाथ चाहिए E-Voter ID Card? जानें ऑनलाइन डाउनलोड करने का सबसे शॉर्टकट तरीका

यह भी पढ़ें: एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीदे जा सकते हैं? जान लीजिए नियम वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola