एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीदे जा सकते हैं? जान लीजिए नियम वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Aug 2025 6:01 PM
How many SIM Card can be purchased on one Aadhaar Card
SIM Card: आज के समय में लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन है, जिसके लिए सिम कार्ड जरूरी है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक आधार कार्ड पर अधिकतम कितने सिम कार्ड लिए जा सकते हैं? और अगर ज्यादा ले लिए तो उसके क्या अंजाम हो सकते हैं? आइए जानते हैं...
SIM Card: अगर आप भी आधार कार्ड धारक हैं तो यह खबर आपके लिए है. यह कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक माना जाता है. यह न केवल हमारी पहचान का प्रमाण देता है, बल्कि सिम कार्ड लेने जैसे जरूरी कामों में भी काम आता है. हालांकि, अब आधार कार्ड पर सिम कार्ड जारी करने की एक तय लिमिट सेट कर दी गई है.
अगर कोई व्यक्ति तय सीमा से अधिक सिम कार्ड लेता है, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में यह पता होना चाहिए की आखिर कितनी लिमिट सेट की गयी है, और अगर आपने भी कई दफा आधार कार्ड से सिम कार्ड जारी करवाई है तो आप यह कैसे पता करें आइए जानते हैं.
एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीद सकते हैं?
भारत सरकार के नियमों के मुताबिक, एक आधार कार्ड पर आप अधिकतम 9 सिम कार्ड सकते हैं. वहीं, मशीन-टू-मशीन (M2M) सेवाओं के लिए यह लिमिट बढ़कर 18 तक हो जाती है. M2M सर्विसों का इस्तेमाल खास तौर पर डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए किया जाता है, जैसे स्मार्ट होम गैजेट्स और गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले IoT सिस्टम.
अगर आप 9 से ज्यादा SIM Card खरीदते हैं तो क्या होगा?
ब्लॉक हो सकता है सिम कार्ड: TRAI और दूरसंचार विभाग ने चेतावनी दी है कि पहचान की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सिम कार्ड ब्लॉक की जा सकती हैं.
धोखाधड़ी के हो सकते हैं शिकार: कई सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी या अन्य अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे सकता है, जिससे आप जिम्मेदार हो सकते हैं.
कानूनी कार्रवाई: अगर आपके नाम पर रजिस्टर्ड सिम कार्ड का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी कामों के लिए किया जाता है, तो आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
कस्टमर वेरिफिकेशन: TRAI और दूरसंचार विभाग समय-समय पर सिम कार्ड कस्टमर वेरिफिकेशन की जांच करते हैं. अगर आपके आधार कार्ड पर सिम कार्ड की संख्या तय सीमा से ज्यादा पाई गयी तो आपको नोटिस मिल सकता है.
कैसे चेक करें आपके नाम पर कितने SIM Card रजिस्टर्ड हैं?
- TAFCOP वेबसाइट पर जाएं.
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- OTP वेरिफिकेशन के बाद, आपके नाम पर रजिस्टर्ड सभी सिम कार्ड (SIM Card) की लिस्ट दिखाई दे देगी.
यह भी पढ़ें: IRCTC ने दिया करोड़ो यात्रियों को तोहफा, डिपार्चर से 15 मिनट पहले मिलेगी वंदे भारत की कन्फर्म टिकट, जानें तरीका
यह भी पढ़ें: ना हरा, ना पीला…सफेद ही क्यों होता है एयरप्लेन का रंग? जान लीजिए आज इसके पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










