Android यूजर्स की टेंशन हुई खत्म! बस टाइप करें ये सीक्रेट कोड्स, फ्री में पता चलेगा फोन की हेल्थ रिपोर्ट

Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Sep 2025 12:45 PM

विज्ञापन

Android Secret Codes to check phone health

Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लोग बस कुछ खास सीक्रेट कोड्स डायल करके अपने फोन की हेल्थ चेक कर सकते. ये ठीक वैसे ही है जैसे इंसानों का पूरा बॉडी चेकअप होता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको एक पैसा भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं इन कोड्स को...

विज्ञापन

Android Secret Codes: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी डेली लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है. यह न सिर्फ कॉल करने, मैसेज भेजने या रील्स देखने के काम आता है बल्कि इससे UPI पेमेंट, बैंक से जुड़ी सुविधाएं, ट्रेन-फ्लाइट टिकट बुक, फोटो खींचने और कंटेंट बनाने तक हर काम हमारी मदद करता है. ऐसे में जरा सी भी दिक्कत आ जाए तो आधे से ज्यादा काम रुक जाते हैं. तब हम तुरंत ही सर्विस सेंटर या मोबाइल रिपेयर की दुकान की ओर दौड़ पड़ते हैं ताकि फोन फटाफट ठीक हो जाए.

स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय कोई समस्या न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप उसका हेल्थ चेक-अप करते रहें. जैसे हम अपने शरीर का रेगुलर फुल बॉडी चेक-अप करवाते हैं, वैसे ही आप फोन का भी चेक-अप कर सकते है. इसके लिए बस कुछ आपको खास कोड्स डायल करने होंगे. फिर आप आसानी से फोन की बैटरी, डिस्प्ले, प्रोसेसर और सेंसर सबकी हालत देख पाएंगे.

कैसे करें फोन की हेल्थ चेक?

आज के समय में देखें तो ज्यादातर लोग एंड्रॉइड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं. Google Pixel, Samsung, OnePlus, Realme, Oppo, Vivo, Xiaomi और Motorola जैसे कई बड़े ब्रांड्स एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम रन करते हैं. अगर आपके पास भी इनमें से कोई फोन यूज करते हैं, तो आप कुछ सीक्रेट कोड्स डालकर आसानी से अपने मोबाइल की हेल्थ चेक कर सकते हैं.

ये प्रोसेस फॉलो करें

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में दिए गए फोन ऐप को खोलें.
  • उसके बाद डायल पैड पर जाकर खास कोड टाइप करें (हर कंपनी के फोन के लिए अलग-अलग कोड होते हैं).
  • कोड डालते ही स्क्रीन पर एक विंडो खुलेगी जिसमें डिस्प्ले, बैटरी, सेंसर वगैरह चेक करने के ऑप्शन दिखेंगे.
  • बस स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स फॉलो करें और आसानी से अपने फोन की हेल्थ चेक कर लें.

ये हैं सीक्रेट कोड्स

  • *#0*# – Samsung
  • *#*#7287#*#* – Google Pixel
  • *#*#4636#*#* – OnePlus
  • *#800# या *#*#800#*#* – Oppo
  • *#899# – Realme
  • *#*#64663#*#* या *#*#6484#*#* – Xiaomi
  • *#*#2486#*#* – Motorola
  • *#*#4636#*#* – Vivo

यह भी पढ़ें: भारतीय मोबाइल नंबरों के आगे क्यों लगा होता है +91? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: लैपटॉप की तरह मोबाइल चार्जर में क्यों नहीं होती है 3 पिन? वजह जान आप भी पड़ जाएंगे सोच में

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola