Android यूजर्स की बढ़ी टेंशन, इस दिन से फोन पर Google Gemini का होने वाला है कंट्रोल!

Published by : Shivani Shah Updated At : 26 Jun 2025 7:38 PM

विज्ञापन

Google Gemini

Google एक नया बड़ा बदलाव करने वाली है. 7 जुलाई से Google Gemini Android स्मार्टफोन्स के कोर ऐप्स से सीधा इंटरैक्ट कर सकेगी. टेंशन कि बात ये है कि इसके लिए इसे न तो कोई परमिशन देनी होगी और न ही इस सर्विस को बंद करने का कोई ऑप्शन दिया जाएगा. ऐसे में यूजर्स के डेटा लीक होने का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

ChatGPT, Grok जैसे AI प्लेटफॉर्म के बीच Google Gemini AI ने भी अपनी जगह बना ली है. Google का Gemini AI लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. यूजर्स के काम को आसान बनाने के लिए Google Gemini AI की सर्विस दे रहा है. ऐसे में अब आने वाले समय में Google Android स्मार्टफोन्स में एक बड़ा बदलाव करने वाला है. जिससे Gemini AI स्मार्टफोन के MSG, WhatsApp और अन्य जरूरी कोर ऐप्स के साथ सीधा इंटरैक्ट कर सकेगा. इसके लिए Android यूजर्स को अपने फोन में किसी सेटिंग्स को भी ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी कि बिना यूजर्स के परमिशन दिए भी फोन के कोर ऐप्स पर Gemini का कंट्रोल रहेगा. वहीं, इस Google के इस अपडेट से यूजर्स के प्राइवेसी और डेटा लीक को लेकर टेंशन बढ़ गई है. आइए, जानते हैं इस बारे में डिटेल्स में.

WhatsApp पर बिना चैट्स और कॉन्टैक्ट्स खोए कैसे बदलें अपना फोन नंबर? यहां जानें प्रोसेस

कब से होने वाला है ये बदलाव

एक रिपोर्ट के अनुसार, 7 जुलाई से Android स्मार्टफोन्स के कोर ऐप्स जैसे MSG, WhatsApp सहित अन्य ऐप्स के साथ Google Gemini AI असिस्टेंट बिना किसी परमिशन के सीधे इंटरैक्ट कर पाएगा. इसके लिए फोन में किसी सेटिंग को ऑन करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि, फोन की Settings में जाकर Gemini Apps Activity को ऑफ कर देने से आप इससे बच जाएंगे तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. आप इस सेटिंग को चाहे ऑन रखें या नहीं, Google का Gemini तब भी आपके फोन के कोर ऐप्स को कंट्रोल कर सकेगा.

Google ने यूजर्स को भेजा ईमेल

Google के इस बड़े बदलाव से Android यूजर्स में डेटा लीक और प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ गई है. क्योंकि, Gemini के कंट्रोल से डेटा लीक का खतरा बढ़ सकता है. वहीं, कई Android यूजर्स को Google के Gemini टीम की तरफ से एक ईमेल भी भेजा गया है. इस ईमेल के जरिए ही गूगल द्वारा किये जा रहे इस बदलाव के बारे में जानकारी सामने आई है. ईमेल में यूजर्स को कहा गया है कि 7 जुलाई से Android फोन के कुछ ऐप्स का इस्तेमाल करने में Gemini आपकी मदद करेगा. हालांकि, ईमेल में इस बारे में कुछ भी डिटेल्स में नहीं बताया गया है कि इसका मतलब क्या है. ऐसे में कन्फ्यूजन भी है कि Gemini फोन के मैसेज पढ़ने या भेजने, फोन के कॉन्टैक्ट्स को एक्सेस, कॉल लोग को देखने या फिर अन्य पर्सनल चीजों को कंट्रोल कर सकेगा या नहीं.

ऐप्स सेटिंग पेज से कर पाएंगे बंद

Gemini टीम से मिले ईमेल से यूजर्स टेंशन में हैं. यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि वे इस बला को कैसे बंद कर सकते हैं. क्योंकि, ईमेल में लिखा गया है कि Android यूजर्स इसे Apps Settings Page पर जाकर इस सर्विस को डिसेबल कर सकते हैं. लेकिन ईमेल में यह नहीं बताया गया है कि यह पेज कहां मिलेगा. जिस कारण यूजर्स चिंतित हैं. वहीं, यूजर्स को भेजे गए ईमेल में गूगल के Gemini Apps प्राइवेसी हब का लिंक भी दिया गया है. हालांकि, इस लिंक को ओपन करने पर ज्यादा नहीं बताया जा रहा है कि वास्तव में Gemini किन-किन ऐप्स को एक्सेस करेगा या फिर क्या बदलने वाला है.

कहीं आपके फोन में भी तो नहीं छिपा कोई जासूसी ऐप, ऐसे लगाएं पता

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola