ePaper

WhatsApp पर बिना चैट्स और कॉन्टैक्ट्स खोए कैसे बदलें अपना फोन नंबर? यहां जानें प्रोसेस

Updated at : 26 Jun 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp Anti-Scam Feature

WhatsApp Anti-Scam Feature

अगर आप भी अपना फोन नंबर बदलना चाहते हैं, लेकिन WhatsApp चैट्स खोने से डरते हैं तो फिर आपको आज हम व्हाट्सऐप के ऐसे फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप आसानी से अपने सारे पुराने चैट्स और कॉन्टैक्ट्स नए नंबर पर ट्रांसफर कर सकते हैं.

विज्ञापन

पुराने नंबर को बदलना किसी टेंशन से कम नहीं है. खासकर तब जब हर काम से लेकर दोस्त-रिश्तेदार और ऑफिस में पुराना नंबर ही हो. ऐसे में नंबर चेंज करने के बाद सबको बताना पड़ता है कि हां भाई, अब ये मेरा नया नंबर है पुराना वाला बदल गया. लोगों को नए नंबर के बारे में बताने वाली टेंशन तो फिर भी कम है. पुराने नंबर को बदलने पर असल टेंशन तो तब हो जाती है जब व्हाट्सऐप की हो. WhatsApp को लेकर सबके दिमाग में एक ही बात पहले आती है, कि नंबर बदलने से कहीं पुराने चैट्स और डॉक्यूमेंट्स खो न जाएं. अगर आप भी इसी टेंशन में हैं तो फिर फिक्र मत कीजिए. क्योंकि, आज हम आपको WhatsApp के ऐसे फीचर के बारे में बताएंगे, जिससे आप आसानी से नंबर भी बदल लेंगे और पुराने चैट्स भी बचा लेंगे. दरअसल, WhatsApp अपने यूजर्स को एक खास इन-बिल्ट फीचर देता है, जिससे यूजर्स पुराना नंबर बदलने के बाद अपने पुराने सारे चैट्स को नए नंबर पर ट्रांसफर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे….

WhatsApp का नया AI इमेज टूल भारत में हुआ रोलआउट, अब चैट में ही बनाएं अनोखी तस्वीरें

WhatsApp पर फोन नंबर कैसे बदलें

इस बात का ध्यान रखें कि, WhatsApp का ये फीचर तभी ही काम करता है, जब आप एक ही फोन का इस्तेमाल करते हैं. यानी कि अगर आप नंबर के साथ फोन भी बदल रहे हैं तो आपको पहले अपने पुराने फोन पर चैट्स का बैकअप तैयार करना होगा. वहीं, अगर आप सिर्फ नंबर बदल रहे हैं तो फिर आप इस प्रोसेस को फॉलो करें.

  • अपने फोन पर WhatsApp ओपन करें.
  • इसके बाद WhatsApp के राइट साइड दिए गए थ्री डॉट्स पर क्लिक कर Settings पर जाएं.
  • इसके बाद Accounts पर क्लिक करें और फिर Change Number पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा कि आपकी चैट्स,ग्रुप और सेटिंग्स माइग्रेट हो जाएंगी.
  • इसके बाद आप Next के ऑप्शन पर क्लिक कर दें और अपने पुराने और नए दोनों नंबर को दर्ज करें.
  • इसके बाद आपको ऑप्शन दिया जाएगा कि आप अपने Contacts को नए नंबर के बारे में कैसे सूचित करना चाहते हैं.
  • इसके लिए WhatsApp आपको तीन ऑप्शन देगा. जैसे कि: कॉन्टैक्ट्स में जितने नंबर हैं उन्हें सूचित किया जाएगा, सिर्फ जिनसे आप बात करते हैं उन्हें सूचित किया जाएगा और तीसरा आप अपनी पसंद से कॉन्टैक्ट्स को चुनें.
  • इसके बाद एक ऑप्शन को चुन कर ट्रांसफर प्रोसेस को शुरू करने के लिए Done पर क्लिक कर दें.

यदि आप नंबर के साथ फोन बदल रहे हैं तो चैट्स का बैकअप करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें:

  • पुराने स्मार्टफोन के WhatsApp Settings में जाएं.
  • Chats पर क्लिक करें और फिर Chats Backup के ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • डेली, वीकली या मैन्युअल बैकअप का ऑप्शन चुनें.
  • वीडियो का भी बैकअप करना है या नहीं तय कर लें. क्योंकि, इससे बैकअप का साइज बढ़ जाएगा.
  • इसके बाद बैकअप प्रोसेस शुरू करने के लिए Backup पर क्लिक कर दें.
  • क्लिक करते ही आपकी सारी चैट्स फोन के स्टोरेज में सेव हो जाएगी.

नए फोन पर WhatsApp Backup ऐसे करें रिस्टोर:

  • अपने नए फोन में WhatsApp Install करें.
  • Setup प्रोसेस के दौरान नए नंबर को वेरिफाई करें.
  • अब आपको बैकअप का ऑप्शन दिखाई देगा. ऐसे में Restore पर क्लिक कर दें.

WhatsApp Ban: जहां हुआ जन्म, वहीं बैन हुआ व्हॉट्सऐप; ये सेफ्टी का मामला है

कहीं आपके फोन में भी तो नहीं छिपा कोई जासूसी ऐप, ऐसे लगाएं पता

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola