पहले से और मजबूत हो गई एंड्रॉयड फोन की सिक्योरिटी, Google Advanced Protection हुआ लॉन्च
Published by : Ankit Anand Updated At : 15 May 2025 5:32 PM
Google Advanced Protection
Google Advanced Protection: गूगल ने एंड्रॉइड 16 के लिए एक नया सुरक्षा फीचर "एडवांस्ड प्रोटेक्शन" पेश किया है, जो खासतौर पर साइबर खतरों का सामना करने वाले हाई-रिस्क यूजर्स के लिए तैयार किया गया है.
Google Advanced Protection: गूगल ने मंगलवार को Android 16 के लिए Advanced Protection सुरक्षा सूट लॉन्च किया है. यह फीचर खासतौर पर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक हस्तियों जैसे हाई-रिस्क व्यक्तियों को साइबर खतरों से बचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. गूगल सिक्योरिटी ब्लॉग पर Android सिक्योरिटी ग्रुप के प्रोडक्ट मैनेजर इल-संग ली ने बताया कि यह नया प्रोग्राम एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए सबसे मजबूत सुरक्षा सेटिंग्स को एकीकृत और लॉक कर देता है.
Google Advanced Protection की खूबियां
इंट्रूज़न लॉगिंग: जब किसी उपयोगकर्ता का डिवाइस मैलवेयर के जरिए प्रभावित हो जाए तब यह फीचर काम आता है. इस फीचर के ज़रिए डिवाइस की जांच के लिए सिक्योरिटी लॉग्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे और क्लाउड में सुरक्षित रूप से स्टोर किए जाएंगे.
इनएक्टिविटी रीबूट: अगर डिवाइस 72 घंटे तक लॉक रहता है, तो यह फीचर उसे ऑटोमैटिकली रीस्टार्ट कर देता है। यह पहले से एक्टिव रहता है और इसे बंद नहीं किया जा सकता.
गूगल प्ले प्रोटेक्ट: यह फीचर एंड्रॉइड डिवाइसेज में मौजूद होता है और मैलवेयर या अनवांटेड सॉफ्टवेयर से सुरक्षा प्रदान करता है। एडवांस्ड प्रोटेक्शन में शामिल यूजर्स के लिए यह पहले से ही उपलब्ध होता है.
यह भी पढ़ें: करोड़ों Android यूजर्स पर मंडराया सिक्योरिटी का खतरा! बदलना पड़ सकता है फोन
एंड्रॉइड सेफ ब्राउज़िंग: यह फीचर तेजी से फैल रहे खतरनाक या मालिशियस वेबसाइट्स से यूजर्स की सुरक्षा करता है. यह भी डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और बंद नहीं किया जा सकता.
स्पैम और स्कैम प्रोटेक्शन: गूगल मैसेज ऐप में यह फीचर यूजर्स को स्पैम और संभावित खतरनाक मैसेजेस से बचाने में मदद करता है. यह फीचर भी बंद नहीं किया जा सकता.
कॉलर आईडी और स्पैम अलर्ट: फोन बाय गूगल ऐप में यह फीचर किसी कॉल को उठाने से पहले ही नंबर को स्पैम के रूप में दिखा देता है. यह भी पहले से ही ऑन रहता है और इसे डिसेबल नहीं किया जा सकता.
कैसे करें Advanced Protection को ऑन
अगर आपके पास एंड्रॉयड 16 पर चलने वाला स्मार्टफोन या टैबलेट है, तो अब आप उसमें एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस की सेटिंग्स ऐप खोलें।
- इसके बाद गूगल सेटिंग्स में जाएं और वहां मौजूद पर्सनल एंड डिवाइस सेफ्टी श्रेणी को चुनें.
- इस सेक्शन में आपको एडवांस्ड प्रोटेक्शन का पेज दिखाई देगा. यहां जाकर ‘डिवाइस प्रोटेक्शन’ के ऑप्शन को ऑन कर दें.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं ‘Google’ की कहानी? कहां से आया गूगल का नाम, कैसे हुई इसकी शुरुआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










