करोड़ों Android यूजर्स पर मंडराया सिक्योरिटी का खतरा! बदलना पड़ सकता है फोन

Published by : Shivani Shah Updated At : 06 May 2025 1:01 PM

विज्ञापन

Google new update

Google New Update: अगर आप Android 12 या उससे भी पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो फिर आपके लिए जरूरी खबर है. गूगल एंड्रॉयड ऐप्स के काम करने के तरीके में बदलाव कर रहा है. जिससे आपको ऐप के बंद होने या सिक्योरिटी ब्रीच का खतरा हो सकता है.

विज्ञापन

अगर आप भी काफी लंबे समय से Android स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए जरूरी है. क्योंकि, अब आपको अपने पुराने स्मार्टफोन को बदलना पड़ सकता है. जी हां, गूगल के नए अपडेट्स (Google New Update)के कारण आपके फोन में कई ऐप्स काम करना बंद कर देंगे. ऐसे में अगर आप Android 12 या उससे भी पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो फिर आपको अपने फोन को अपडेट करना होगा. लेकिन कंपनी की तरफ से अगर आपको कोई अपडेट नहीं मिला है तो फिर आपके पास फोन बदलने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है.

यह भी पढ़ें: 2025 में खरीदने लायक बेस्ट Nokia स्मार्टफोन्स – फीचर्स, कीमत और खासियत

गूगल ला रहा नया अपडेट

दरअसल, गूगल एंड्रॉयड ऐप्स (Android Apps)के काम करने के तरीके में बदलाव कर रहा है. ऐसे में इस नए अपडेट के कारण करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स को ऐप फेल होने या सिक्योरिटी ब्रीच का खतरा हो सकता है. सिक्योरिटी ब्रीच यानी कि कोई भी आसानी से आपके डिवाइस की सिक्योरिटी का एक्सेस ले सकता है या उसे कंट्रोल कर सकता है.

अनऑथोराइज्ड यूसेज से मिलेगा छुटकारा

Google Play Integrity API की तरफ शिफ्ट होने वाला है. यह डेवलपर्स के लिए काम करने वाला एक खास टूल है, जो बॉट और फ्रॉड आदि को डिटेक्ट करता है. सिक्योरिटी को देखते हुए ही कंपनी नया अपडेट ला रही है. इसे लेकर गूगल ने दावा किया है कि इस नए सिस्टम का यूज करने वाले ऐप्स को अनऑथोराइज्ड यूसेज (Unauthorized Usage) से छुटकारा मिलेगा. साथ ही यूजर्स को ज्यादा ऐप्स की सिक्योरिटी और ऐप्स पर फास्ट एक्सपीरियंस मिलेगा. ऐसे में इसी महीने से गूगल इस अपडेट को लागू कर देगी. लेकिन गूगल का ये अपडेट पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं करेगा. पुराने एंड्रॉयड यूजर्स के फोन में कई ऐप्स का सपोर्ट भी बंद हो सकता है.

पुराने वर्जन हो गए हैं अनसेफ जॉन

इस नए अपडेट के कारण लगभग 20 करोड़ एंड्रॉयड यूजर्स को परेशानी हो सकती है. क्योंकि, Google अब Android 12 या उससे भी पुराने वर्जन को सिक्योरिटी पैच नहीं दे रही है. जिससे उनका स्मार्टफोन अब अनसेफ जॉन यानी कि उनके फोन में साइबर अटैक होने का ज्यादा खतरा हो गया है. ऐसे में अगर आप अपने डेटा को सिक्योर रखना चाहते हैं तो फिर आपको तुरंत अपना फोन बदलना होगा.

यह भी पढ़ें: ₹25,000 के अंदर कौन-सा फोन है बेस्ट? Vivo T4 5G vs Oppo F29 5G में तगड़ा मुकाबला!

यह भी पढ़ें: 7 साल तक पुराना नहीं होगा यह फोन, फ्लिपकार्ट सेल में मिल रही बंपर डील

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola