Google ने बताया- यह पॉपुलर ऐप चूस रहा आपके फोन की बैटरी, ऐसे करें ट्रबल-शूट

Instagram drain battery life
Google ने “Battery drain on Android devices” नाम से एक एडवाइजरी पोस्ट की है. इसमें कन्फर्म किया गया कि कई एंड्रॉयड यूजर्स के स्मार्टफोन की तेजी से बैटरी खत्म होने की वजह इंस्टाग्राम का एक खास वर्जन है. लेकिन गूगल के हालिया अपडेट में इसका आसान समाधान पेश किया गया है.
अगर आपको भी लग रहा है कि आपके Android फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है तो इसका जिम्मेदार एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप है. इस सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करोड़ो यूजर्स करते हैं. यह ऐप मेटा का है जो रील की वजह से काफी मशहूर है. खैर अब तो आप लोगों ने गेस कर ही लिया होगा हम किस ऐप की बात कर रहे हैं. जी हां आपने सही समझा हम Instagram ऐप की ही बात कर रहे हैं.
कई एंड्रॉयड यूजर्स अपने स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म होने की समस्या का सामना कर रहे थे, और अब गूगल ने इस परेशानी की वजह इंस्टाग्राम ऐप को बताया है. टेक कंपनी के मुताबिक, इंस्टाग्राम के हाल ही के एक वर्जन में खामी थी, जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही थी. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इस समस्या का समाधान कर दिया गया है. यूजर्स से अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें, ताकि यह दिक्कत दूर हो सके.
Google ने दी जानकारी
गूगल ने एंड्रॉयड हेल्प कम्युनिटी पर एक संदेश जारी किया है, जिसमें यूजर्स को इंस्टाग्राम का नया वर्जन 382.0.0.49.84 अपडेट करने की सलाह दी गई है. यह अपडेट उन यूजर्स की शिकायत को दूर करने के लिए जारी किया गया है, जिनका कहना था कि इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है.
यह भी पढ़ें: YouTube 3 Strike Rule: क्या है यूट्यूब का 3 स्ट्राइक रूल? चेतावनी मिलने पर कैसे करें अपील, जानिए यहां
अगर आप भी अपने फोन में यह चेक करने चाहते है कि नया वर्जन इंस्टॉल है या नहीं उसके लिए इंस्टाग्राम ऐप आइकन को लॉन्ग प्रेस करें, फिर “App info” चुनें और नीचे स्क्रॉल करके ऐप वर्जन देखें. यह अपडेट गूगल, सैमसंग, वनप्लस सहित कई एंड्रॉइड फोन मॉडल्स के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है.
बैटरी सेव करने के लिए करें यह काम
अगर आपके भी ऐसा लग रहा है कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है और पूरे दिन फोन चलाना मुश्किल हो रहा है, तो तुरंत Play Store पर जाकर Instagram ऐप को अपडेट कर लें. नया वर्जन इंस्टॉल करने के बाद बैटरी की खपत सामान्य हो सकती है और डिवाइस की परफॉर्मेंस में सुधार नजर आएगा.
यह भी पढ़ें: Instagram और YouTube पर वीडियो डालने से पहले जान लें यह बातें, वरना अकाउंट हो सकता है ब्लॉक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










