ePaper

YouTube 3 Strike Rule: क्या है यूट्यूब का 3 स्ट्राइक रूल? चेतावनी मिलने पर कैसे करें अपील, जानिए यहां

Updated at : 27 May 2025 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
YouTube

YouTube

YouTube 3 Strike Rule: यूट्यूब की तीन-स्ट्राइक नीति के तहत कॉपीराइट और कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन शामिल हैं. यदि किसी क्रिएटर को 90 दिनों के भीतर तीन स्ट्राइक मिल जाती हैं, तो उसका चैनल बंद किया जा सकता है.

विज्ञापन

YouTube 3 Strike Rule: अगर आप भी यूट्यूब पर कंटेंट बनाने वाली दुनिया में नए नए कदम रखने वाले हैं या रख चुके हो तो आपको यूट्यूब का 3 स्ट्राइक रूल यानी तीन चेतावनी वाले नियम के बारे में पता होना बहुत जरूरी है. आज हम आपको इन्हीं 3 स्ट्राइक रूल के बारे में बातएंगे कि आखिर ये होती क्या है और अगर आपके चैनल पर भी ये चेतावनी मिल जाए तो आपक इसे किस तरह से अपील कर सकते हैं.

यूट्यूब का यह नियम उन क्रिएटर्स पर लागू होता है जो उसकी कॉपीराइट या कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हैं. अगर कोई क्रिएटर बार-बार ये गलतियां दोहराता है, तो उसे सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. यहां तक कि उसका चैनल हमेशा के लिए बंद भी किया जा सकता है. 

क्या है YouTube का 3 Strike रूल 

  • पहली स्ट्राइक लगने पर क्रिएटर एक हफ्ते तक नया वीडियो अपलोड नहीं कर सकता, लाइव स्ट्रीमिंग या कुछ अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाता. यह स्ट्राइक 90 दिनों तक एक्टिव रहता है.
  • दूसरी स्ट्राइक अगर पहले की स्ट्राइक के 90 दिनों के अंदर लगती है, तो प्रतिबंध की अवधि बढ़ाकर दो हफ्ते कर दी जाती है.
  • तीसरी स्ट्राइक पड़ते ही यूट्यूब चैनल हमेशा के लिए बंद कर दिया जाता है और उसकी सभी सामग्री प्लेटफॉर्म से हटा दी जाती है. साथ ही, उस व्यक्ति से जुड़े अन्य चैनल भी प्रभावित हो सकते हैं.

किन बातों पर मिलती है स्ट्राइक 

कॉपीराइट स्ट्राइक: अगर कोई क्रिएटर बिना अनुमति के किसी कॉपीराइटेड सामग्री का इस्तेमाल करता है, तो असली मालिक उसकी शिकायत कर सकता है. इसके बाद यूट्यूब उस वीडियो को हटा देता है और संबंधित चैनल पर कॉपीराइट स्ट्राइक लग जाती है.

कम्युनिटी गाइडलाइंस स्ट्राइक: अगर कोई क्रिएटर यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करता है तब कम्युनिटी गाइडलाइंस स्ट्राइक लगाई जाती है. इनमें भ्रामक, आपत्तिजनक या नुकसानदायक कंटेंट पोस्ट करना भी एक बड़ी गलती मानी जाती है. पहली बार गलती करने पर आमतौर पर चेतावनी दी जाती है, लेकिन अगली बार से स्ट्राइक लगाई जाती है, जिससे चैनल पर पाबंदियां लग सकती हैं.

यह भी पढ़ें: YouTube पर सबसे पहले किसने किया था वीडियो अपलोड? 99% लोग नहीं जानते यूट्यूब के बारें यह 10 मजेदार बातें

स्ट्राइक मिलने पर क्या होता है?

अगर आपको स्ट्राइक मिलती है, तो इसकी जानकारी आपको ईमेल के जरिए दी जाएगी. इस सूचना में बताया जाएगा कि कौन-सा कंटेंट हटाया गया है, वह किस नीति का उल्लंघन करता है, इसका आपके चैनल पर क्या असर पड़ेगा, आपको आगे क्या करना चाहिए और अगर आप चाहें तो अपील करने का विकल्प भी मिलेगा.

स्ट्राइक को अपील कैसे करें 

अगर आपको लगता है कि आपके चैनल पर जो स्ट्राइक लगी है वो गलत है, तो आप इन तरीकों से उसका समाधान कर सकते हैं:

अपील करें: आप YouTube Studio के जरिए कॉपीराइट या कम्युनिटी गाइडलाइंस दोनों प्रकार की स्ट्राइक्स के खिलाफ अपील कर सकते हैं. अगर अपील मान ली जाती है, तो स्ट्राइक हटा दी जाती है.

काउंटर नोटिस भेजें (सिर्फ कॉपीराइट मामलों में): यदि आपको लगता है कि आपका वीडियो ‘फेयर यूज’ के अंतर्गत आता है या उसे गलत तरीके से हटाया गया है, तो आप कानूनी रूप से काउंटर नोटिफिकेशन भेज सकते हैं. अगर कॉपीराइट मालिक 10 कार्यदिवसों के भीतर कोर्ट में कोई कदम नहीं उठाता, तो आपका वीडियो फिर से यूट्यूब पर आ सकता है.

क्लेम हटाने का अनुरोध करें: आप सीधे कॉपीराइट क्लेम करने वाले व्यक्ति या संगठन से संपर्क करके उनसे अपना दावा वापस लेने का अनुरोध कर सकते हैं. अगर वे मान जाते हैं, तो स्ट्राइक हट सकती है.

90 दिन इंतजार करें: अगर आप अगली 90 दिनों तक कोई नई गलती नहीं करते, तो स्ट्राइक अपने आप हट जाती है.

यह भी पढ़ें: Instagram और YouTube पर वीडियो डालने से पहले जान लें यह बातें, वरना अकाउंट हो सकता है ब्लॉक

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola