फ्रिज लेने का बना रहे हैं प्लान? तो खरीदने से पहले ये 4 चीजों का जरूर रखें ध्यान
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Jan 2026 5:49 PM
रेफ्रिजरेटर खरीदने से पहले फीचर्स चेक करता एक परिवार (Pic- AI Generated)
Fridge Buying Guide: घर के लिए सही फ्रिज चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इसमें साइज, बिजली की खपत, ब्रांड और कीमत जैसी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. अगर आप भी नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करें, तो आइए हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं.
Fridge Buying Guide: अगर आप भी आने वाले गर्मियों के लिए बढ़िया फ्रिज लेने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है. मार्केट में इतने सारे ऑप्शन और साइज के बीच सही फ्रिज चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए एक आसान 5 पॉइंट्स वाला गाइड लेकर आए हैं, जिसे ध्यान में रखकर आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही फ्रिज चुन सकते हैं.
सही कैपेसिटी और साइज का ध्यान रखें
फ्रिज का कैपेसिटी और साइज चुनते समय सबसे पहले आप ये देखें कि आपका परिवार कितना बड़ा है. यही तय करेगा कि आप फ्रिज में कितना खाना रखेंगे. अगर आपके घर में 2-5 लोग हैं तो 263 से 364 लीटर वाला फ्रिज काफी होता है. फ्रिज की कैपेसिटी लीटर में मापी जाती है. एक आसान तरीका ये है कि हर नए परिवार सदस्य के लिए आप लगभग 50 लीटर और जोड़ सकते हैं.
कीमत सबसे पहले डिसाइड कर लें
कोई भी नया सामान खरीदते समय कीमत सबसे अहम फैक्टर होती है. इसलिए अपनी बजट और फाइनेंस ऑप्शन को अच्छे से सोच-समझकर ही फाइनल करें. पहले ये अंदाजा लगा लें कि आपकी जरूरत के हिसाब से आप कितना खर्च करना चाहते हैं.
एनर्जी की बचत पर ध्यान दें
जब आप नई फ्रिज लेने जाएं, तो हमेशा एनर्जी सेविंग (energy saving) लेबल देखें. फ्रिज के सामने Energy Star लेबल आपको दिख जाएगा. ये लेबल आपको बताता है कि फ्रिज की एनर्जी एफिशिएंसी कितनी है. साथ ही, यह दिखाता है स्टोरेज कैपेसिटी और सालाना बिजली खपत कितनी होगी. आसान शब्दों में, ये लेबल आपको बताता है कि फ्रिज कितनी स्मार्ट तरीके से बिजली बचाएगी.
कन्वर्टिबल फ्रिज चुनें
कन्वर्टिबल फ्रिज एक बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि ये आपकी जरूरत के हिसाब से फ्लेक्सिबिलिटी और मल्टीपर्पज फंक्शन देता है. फ्रिज और फ्रीजर को आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं. इस कन्वर्टिबल फीचर की वजह से आपको स्टोरेज की जगह भी बढ़ जाती है और फ्रिज इस्तेमाल करने में काफी आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करने का सही तरीका? जान लें वरना एक गलती करवा देगी हजारों का नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










