Xiaomi Republic Day Sale: हर प्रोडक्ट पर ऑफर, 75% तक की बचत का मौका

Xiaomi Republic Day Sale में स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और स्मार्ट वॉच पर 75% तक की बचत का मौका. पढ़िए पूरी खबर
Xiaomi Republic Day Sale: रिपब्लिक डे आते ही शाओमी ने अपने प्लैटफॉर्म पर ऐसी सेल लगा दी है कि हर टेक्नोलॉजी प्रेमी की नजर वहीं अटक जाए. स्मार्टफोन से लेकर टीवी, टैबलेट, वॉच और TWS तक, हर प्रोडक्ट पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी दावा कर रही है कि इस बार बचत का मौका 75% तक का है. मैंने जब सेल पेज देखा तो सच कहूं, दाम देखकर खुद को रोकना मुश्किल हो गया.
Redmi Note 15 5G पर धमाकेदार ऑफर
शाओमी ने हाल ही में Redmi Note 15 5Gलॉन्च किया था. इसकी असली कीमत 22,999 रुपये है, लेकिन सेल में बैंक ऑफर के साथ यह 3 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है. यानी नया फोन लेने का सही समय यही है.
Redmi Pad 2 Pro: पढ़ाई और एंटरटेनमेंट का साथी
टैबलेट चाहने वालों के लिए Redmi Pad 2 Pro भी सेल में शामिल है. इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है और बैंक ऑफर के साथ 2 हजार रुपये की बचत हो रही है. ऑनलाइन क्लासेस, मूवीज और गेमिंग, सब कुछ इस टैबलेट पर मजेदार लगेगा.
Xiaomi Republic Day Sale: स्मार्ट टीवी पर तगड़ी छूट
टीवी खरीदने का मन है तो Xiaomi SmartTV F 32 सिर्फ 10,999 रुपये में मिल रहा है. वहीं 43 इंच 4K LED टीवी 23,999 रुपये में उपलब्ध है. EMI का ऑप्शन भी है, जिससे जेब पर बोझ कम होगा और घर में बड़ी स्क्रीन का मजा मिलेगा.
स्मार्टवॉच: स्टाइल और हेल्थ दोनों
Redmi Watch Move अब सिर्फ 1,999 रुपये में मिल रही है. वहीं Redmi Watch 5 Lite 3,499 रुपये में उपलब्ध है. दोनों ही वॉच प्रीमियम फील देती हैं और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ स्टाइल भी बढ़ाती हैं.
TWS और पावर बैंक भी सस्ते
सिर्फ बड़े गैजेट्स ही नहीं, छोटे-छोटे जरूरी प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर है. TWS ईयरबड्स और पावर बैंक बेहद कम दाम में मिल रहे हैं. यानी इस सेल में हर बजट और हर जरूरत का ध्यान रखा गया है.
यह भी पढ़ें: Flipkart-Amazon पर खत्म, यहां चालू है सेल, सस्ते में मिल रहे iPhones, MacBooks और iPads
यह भी पढ़ें: Redmi Note 15 Pro सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










