क्या आपको पता है फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करने का सही तरीका? जान लें वरना एक गलती करवा देगी हजारों का नुकसान

Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Jan 2026 10:40 AM

विज्ञापन

फ्रीजर से बर्फ हटाती महिला (Pic- AI Generated)

Fridge Defrosting Tips: फ्रिज में फ्रीजर में बर्फ रातों-रात नहीं जमती. यह धीरे-धीरे बढ़ती रहती है और जब हद से ज्यादा हो जाती है, तो ठंडक बराबर नहीं रहती और खाना भी जल्दी खराब हो जाते हैं. आज हम आपको छोटे-छोटे और आसान तरीके बताने जा रहा हैं, जो फ्रिज को डीफ्रॉस्ट करना न सिर्फ आसान बनाते हैं, बल्कि उसे ज्यादा सेफ और असरदार भी बना देते हैं.

विज्ञापन

Fridge Defrosting Tips: घर के काम करना भला किसे पसंद है, खासकर जब पूरा फ्रिज खाली करना पड़े? लेकिन जब धीरे-धीरे परत दर परत बर्फ जम जाती है और अचानक फ्रीजर का दरवाजा ठीक से बंद न हो, तब समझ आता है कि डीफ्रॉस्ट करना जरूरी है. ऐसी हालत में फ्रिज के अंदर ठंडक बराबर नहीं रहती, फैन और कंप्रेसर की आवाज तेज हो जाती है और सब्जियां भी जल्द खराब होने लगती है.

इसे हम आमतौर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन हमें ये समझना होगा कि समय-समय पर फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करने से वह लंबे समय तक सही और बेहतर तरीके से चलता रहता है. गौर करने की बात यह है कि आज भी बहुत से लोगों को फ्रिज डीफ्रॉस्ट करने का सही तरीका नहीं पता होता. ऐसे में आइए जानते हैं कि फ्रिज को डीफ्रॉस्ट करने का सही और आसान तरीका क्या है.

फ्रिज को धीरे-धीरे गर्म होने दें

अक्सर लोग जल्दबाजी में फ्रिज का प्लग निकाल देते हैं, दरवाजे पूरे खोल देते हैं और सोचते हैं कि फ्रीजर में जमी बर्फ तुरंत पिघल जाएगी. लेकिन ऐसा कम ही होता है. फ्रिज के अंदर ठंडी हवा भरी होती है, इसलिए उसे थोड़ा समय देना बेहतर रहता है. अगर डीफ्रॉस्ट से कुछ घंटे पहले टेम्परेचर थोड़ा कम कर दिया जाए, तो अंदर की नमी घट जाती है और प्लग निकालने के बाद बर्फ आराम से पिघलती है. फ्रीजर के अंदर गुनगुने पानी से भरा एक बर्तन रख देने से बर्फ खुद ही सतह से अलग होने लगती है और आपको उसे खुरचने या छेड़ने की जरूरत नहीं पड़ती.

फ्रीजर में जमी बर्फ को कभी खुरचें नहीं

जमी हुई बर्फ जब पिघलने में ज्यादा समय लेती है तब कई लीग चम्मच, बटर नाइफ जैसी चीजों से उसे हटाने की कोशिश करते हैं. आजकल के फ्रीजर मोटे डिब्बे नहीं होते, प्लास्टिक के ठीक पीछे ही कूलेंट की पाइप्स होती हैं. उनसे पाला नहीं पड़ना चाहिए. अगर अंदर की पतली लाइनिंग में जरा-सी भी दरार पड़ी तो मरम्मत का खर्च बैठ जाता है.

बर्फ पूरी तरह पिघलने के बाद ही सफाई करें

जब सारी बर्फ उतर जाए, तब माइक्रोफाइबर कपड़े से अंदर जमी नमी पोंछें, ताकि रेशे दीवारों पर न चिपकें. खुशबूदार क्लीनर इस्तेमाल करने के बजाय गुनगुने पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर सफाई करना ज्यादा बेहतर रहता है, क्योंकि तेज खुशबू प्लास्टिक में बनी रह सकती है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि फ्रिज साफ होने के बाद उसमें किसी तरह की महक नहीं आनी चाहिए. 

दोबारा चालू करने से पहले फ्रिज को पूरी तरह सूखने दें

यह वह स्टेप है जिसे कई नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप जल्दी में दरवाजे बंद कर देते हैं, तो अंदर बची नमी फिर से जम जाती है और परेशानी वहीं की वहीं रह जाती है. इसलिए फ्रिज के दरवाजे कम से कम आधे घंटे तक खुले रहने दें, ताकि वह अच्छे से सूख जाए. इसके बाद जब फ्रिज चालू करें, तो पहले उसे ठीक से ठंडा होने दें और फिर ही खाना अंदर रखें, ताकि कंप्रेसर पर बेवजह लोड न पड़े.

यह भी पढ़ें: Fridge Buying Guide: 2026 में नया फ्रिज खरीदने की प्लानिंग है? बिना इस 1 फीचर के खरीदे तो खुद का करवा बैठेंगे नुकसान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola