Extension Cords Safety Tips: इन 5 डिवाइस को भूल कर भी न लगाएं एक्सटेंशन कॉर्ड में, जरा सी गलती पड़ जाएगी भारी

Extension Cords Safety Tips
Extension Cords Safety Tips: एक्सटेंशन कॉर्ड यूज करने में भले ही आसान लगते हों, लेकिन हाई-वॉटेज वाले डिवाइस के साथ इनका गलत इस्तेमाल खतरा पैदा कर सकता है. एक्सटेंशन कॉर्ड में हाई वॉट वाले डिवाइस यूज करने से ओवरहीटिंग और आग लगने के चांस होते हैं. आइए जानते हैं वो कौन-कौन से डिवाइस हैं जिन्हें एक्सटेंशन कॉर्ड में लगा कर यूज नहीं करना चाहिए.
Extension Cords Safety Tips: हम सभी के घरों में लगभग एक्सटेंशन कॉर्ड होता ही है. एक्सटेंशन कॉर्ड और पावर स्ट्रिप घरों में कम प्लग पॉइंट होने पर काम तो आते हैं. लेकिन अगर इन्हें गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये खतरनाक हो सकते हैं. कई हाई-पावर वाले डिवाइस इतनी बिजली खींचते हैं कि नॉर्मल कॉर्ड उन्हें संभाल नहीं पता, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन डिवाइसेज को हमेशा सीधे दीवार के प्लग में लगाना चाहिए और एक्सटेंशन कॉर्ड को सेफ तरीके से कैसे यूज किया जाना जाए. आइए जानते हैं.
एयर फ्रायर (Air Fryer)
एयर फ्रायर फास्ट और इजी कुकिंग के लिए काफी पॉपुलर हैं. लेकिन ये हाई-वॉटेज अप्लायंसेज होते हैं जिन्हें कभी भी एक्सटेंशन कॉर्ड के साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बड़े एयर फ्रायर लगभग 2000 वॉट तक बिजली खींच सकते हैं, और अगर इन्हें एक्सटेंशन कॉर्ड या पावर स्ट्रिप में लगाया जाए तो आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
माइक्रोवेव (Microwave)
माइक्रोवेव एक हाई-पावर किचन अप्लायंस होता है. इसे चलाने के लिए अलग से बनाया गया सर्किट चाहिए. माइक्रोवेव को एक्सटेंशन कॉर्ड में लगाना कॉर्ड को ओवरलोड कर सकता है और आग लगने का खतरा बढ़ा देता है. क्योंकि यह ज्यादा वॉटेज पर चलता है, इसलिए हमेशा इसे दीवार वाले सॉकेट में ही लगाना चाहिए और जुगाड़ वाले पावर सोर्स से बचना चाहिए.
फ्रिज (Fridge)
हां, ये बात सही है कि फ्रिज दूसरे किचन अप्लायंसेज के मुकाबले कम बिजली खींचते हैं, लेकिन वे लगातार चलते रहते हैं. अगर आप फ्रिज को एक्सटेंशन कॉर्ड में लगाते हैं, तो इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है और ढीला कनेक्शन या ओवरहीटिंग किसी खतरे का कारण बन सकता है. फ्रिज को हमेशा एक अलग वॉल सॉकेट में लगाना ही सही रहता है. जो एक्सटेंशन कॉर्ड लगातार लोड संभालने के लिए बना नहीं है, वह फ्रिज की क्षमता घटा सकता है और बिजली की खपत बढ़ा सकता है.
AC Units (Air Conditioner Units)
एयर कंडीशनिंग यूनिट्स काफी ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. इन्हें एक्सटेंशन कॉर्ड में लगाना सर्किट पर ज्यादा लोड डाल सकता है, कम्प्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.
रूम हीटर (Room Heater)
रूम हीटर भी उन डिवाइस में से एक हैं जो ज्यादा बिजली खींचते हैं. इन्हें एक्सटेंशन कॉर्ड में लगाकर यूज करना बिलकुल भी सेफ नहीं है. हाई वाट होने के कारण एक्सटेंशन कॉर्ड इतनी लोड कैरी नहीं कर पाते और बाद में ओवरहीटिंग, शॉर्ट सर्किट, और यहां तक कि आग लगने के भी चांस बढ़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Electric Heater Safety Tips: हीटर चलाते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










