यूं ही ऑन रखते हैं मोबाइल का Bluetooth-Wifi? इन खतरों को जानने के बाद तुरंत बंद कर देंगे ये आदत
Published by : Ankit Anand Updated At : 08 Sep 2025 9:25 AM
Bluetooth-Wifi: बेवजह क्यों ऑन नहीं रखना चाहिए ब्लूटूथ और वाई-फाई
Bluetooth-Wifi: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें फर्क ही नहीं पड़ता कि फोन का ब्लूटूथ और वाई-फाई ऑन है या ऑफ, या फिर आसान समझकर हमेशा ऑन ही रखते हैं तो अब आपको यह आदत बदल लेनी चाहिए क्यूंकि ये छोटी-सी आदत आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. आइए बताते है कैसे...
Bluetooth-Wifi: कई लोगों के फोन में ब्लूटूथ और वाई-फाई बेवजह ही ऑन रहते हैं. कुछ लोग इसे जान-बूझकर भी ऑन रखते हैं ताकि कोई कनेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क या डिवाइस आते ही फोन अपने आप कनेक्ट हो जाए. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि फोन का ब्लूटूथ और वाई-फाई (Bluetooth-Wifi) ऑन है या ऑफ, तो अब आपको जरा सावधान हो जाना चाहिए.
ये आदत किसी भी तरह से फायदेमंद तो है नहीं बल्कि आपके लिए खतरनाक ही है. फोन का ब्लूटूथ और वाई-फाई (Bluetooth-Wifi) हमेशा ऑन रखना हैकर्स को एक तरह से नेवता देना है. इसके अलावा भी कई नुकसान हैं जो आप इन दोनों को ऑन रखकर अपने लिए बुला लेते हैं. तो चलिए आपको विस्तार से समझते हैं कि आखिर क्यों अब इस आदत को बदलना जरूरी है.
डेटा चोरी का खतरा
अगर आपका ब्लूटूथ या वाई-फाई (Bluetooth-Wifi) हमेशा ऑन रहता है, तो हैकर्स के लिए आपके फोन तक पहुंच पाना बहुत आसान हो जाता है. वे पब्लिक नेटवर्क या अनजान ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट होकर आपके फोन में मैलवेयर या वायरस डाल सकते हैं, फाइल्स चुरा सकते हैं या आपके बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच बना सकते हैं. कभी-कभी इसके चलते आपका कैमरा या माइक भी हैक हो सकता है.
होता यूं है कि बहुत सारे ऐप्स और वेबसाइट्स चुपचाप आपके लोकेशन और नेटवर्क की जानकारी इकठ्ठा करते रहते हैं. पब्लिक वाई-फाई खासकर काफी डेंजर होते हैं, जहां आपका पासवर्ड और बैंक डिटेल्स चोरी होने का खतरा रहता है.
बैटरी होती है जल्दी खत्म
ब्लूटूथ और वाई-फाई (Bluetooth-Wifi) हमेशा ऑन रखने से बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है. वजह ये है कि जब ये ऑन होते हैं और किसी नेटवर्क या डिवाइस से कनेक्ट नहीं होते, तो फोन बैकग्राउंड में लगातार नए डिवाइस ढूंढता रहता है.
लोकशन हो सकती है ट्रैक
अगर आपके फोन में हमेशा ब्लूटूथ और वाई-फाई (Bluetooth-Wifi) ऑन रहता है, तो वह लगातार आपकी लोकेशन शेयर करता है. कई ऐप्स और कंपनियां इस डेटा को ट्रैक करके जान लेती हैं कि आप कहां-कहां जाते हैं, कितनी देर रुकते हैं और किन जगहों पर बार-बार जाते हैं. ये सारी जानकारी इकट्ठा कर कंपनियां टारगेटेड ऐड दिखाने की कोशिश करती हैं.
यह भी पढ़ें: सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते Airplane Mode की ये 5 खूबियां, जान गए तो कहेंगे ‘यार पहले क्यों नहीं बताया!’
यह भी पढ़ें: सस्ते फोन के लालच में कहीं चोरी हुआ फोन तो नहीं खरीद लाए? बस एक SMS भेज ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










