सालों से फोन चलाने वाले भी नहीं जानते Airplane Mode की ये 5 खूबियां, जान गए तो कहेंगे 'यार पहले क्यों नहीं बताया!'

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Jul 2025 8:55 AM

विज्ञापन

Airplane Mode

Airplane Mode: आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में एयरप्लेन मोड मौजूद होता है जिसे आमतौर पर लोग केवल फ्लाइट में सफर करते समय ही ऑन करते हैं. हालांकि, इसका इस्तेमाल सिर्फ हवाई यात्रा तक सीमित नहीं है. इसकी मदद से आप रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

विज्ञापन

Airplane Mode: आज कल हम सभी लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसे कई फीचर्स स्मार्टफोन्स में मिलते हैं जिनसे हम अनजान रहते हैं. और अगर फीचर्स के बारे में पता भी तो ये नहीं जानते कि इसकी मदद से हम क्या क्या कर सकते हैं. ऐसा ही एक फीचर हमारे स्मार्टफोन में मिलता है जिसका नाम है Airplane Mode जिसे हम फ्लाइट मोड भी कहते हैं.

अक्सर लोगों को यह लगता है कि यह मोड केवल हवाई यात्रा के दौरान ही इस्तेमाल किया जाता है लेकिन हकीकत ये है कि यह फीचर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में भी काफी काम का हो सकता है. आज हम आपको फ्लाइट मोड के ऐसे 5 स्मार्ट उपयोग बताएंगे जिससे आप अनजान होंगे. आइए जानते हैं.

मोबाइल होगा तेजी से चार्ज

अगर आपका फोन बहुत धीरे-धीरे चार्ज हो रहा है तो एक सिंपल ट्रिक आपकी मदद कर सकती है. चार्जिंग के समय एयरप्लेन मोड ऑन करने से डिवाइस की बैकग्राउंड नेटवर्क एक्टिविटी बंद हो जाती है जिससे चार्जिंग स्पीड बेहतर हो जाती है.

बैटरी की होगी बचत

कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में फोन लगातार सिग्नल ढूंढता रहता है जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है. ऐसे में एयरप्लेन मोड ऑन करना बैटरी सेव करने का एक आसान तरीका है.

फोकस बढ़ाने में कारगर

अगर आप पढ़ाई या किसी जरूरी काम में मन नहीं लगा पा रहे हैं तो बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन से बचने के लिए एयरप्लेन मोड एक अच्छा ऑप्शन है. इसे ऑन करने पर कॉल और मैसेज आने बंद हो जाते हैं जिससे बिना किसी रुकावट के आप फोकस हो कर काम कर सकते हैं.

बच्चों को इंटरनेट से रखें दूर

अगर आप चाहते हैं कि बच्चे आपके स्मार्टफोन पर गेम खेलते समय इंटरनेट का इस्तेमाल न करें तो उन्हें फोन देने से पहले एयरप्लेन मोड ऑन करना एक अच्छा तरीका है. इससे न सिर्फ बच्चे ऑनलाइन कंटेंट से दूर रहेंगे बल्कि कुछ गेम्स में इंटरनेट बंद रहने पर एड्स भी कम दिखाई देंगे.

फोन नहीं होगा ओवरहीट 

कई बार कमजोर नेटवर्क या भारी ऐप्स के इस्तेमाल से स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है. ऐसे में एयरप्लेन मोड चालू करके आप डिवाइस के प्रोसेसर पर पड़ने वाले दबाव को कम कर सकते हैं जिससे फोन कुछ हद तक ठंडा रह सकता है.

सस्ते फोन के लालच में कहीं चोरी हुआ फोन तो नहीं खरीद लाए? बस एक SMS भेज ऐसे करें चेक

Instagram पर कितने फॉलोअर्स हो जाने बाद शुरू होगी कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola