OpenAI ने पेश किया ChatGPT जैसा नया AI मॉडल Sora, टेक्स्ट से बना देगा वीडियो

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 16 Feb 2024 2:18 PM

विज्ञापन

ओपनएआई का सोरा मॉडल (OpenAI Sora Model) टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से हाई-डेफिनिशन वीडियो तैयार करने में सक्षम है. बता दें कि गूगल और मेटा जैसे बड़े टेक दिग्गज पहले ही इस तरह के टूल को पेश कर चुके हैं, लेकिन दावा है कि ओपनएआई क्वालिटी के मामले में इनसे कहीं आगे हैं.

विज्ञापन

What Is OpenAI Sora ? आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करनेवाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने एक नया एआई मॉडल सोरा (AI Model Sora) लॉन्च किया है. कंपनी ने ChatGPT, Dall-E के बाद अब Sora को पेश किया है. इस प्लैटफॉर्म पर वीडियो जेनरेट करने के लिए आपको केवल टेक्स्ट लिखना होगा. टेक्स्ट लिखने के कुछ ही समय में यह प्लैटफॉर्म आपके लिए वीडियो जेनरेट कर सकता है.

घंटों का काम होगा मिनटों में… Google AI टूल फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल!

जटिल दृश्य जेनरेट करने में सक्षम
ओपनएआई का सोरा मॉडल (OpenAI Sora Model) टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से हाई-डेफिनिशन वीडियो तैयार करने में सक्षम है. यह कमांड के आधार पर यह समझता है कि भौतिक दुनिया में वे चीजें किस रूप में मौजूद हैं. ओपनएआई कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि सोरा कई कैरेक्टर्स, विशेष प्रकार की गति, विषय और बैकग्राउंड के सटीक विवरण के साथ जटिल दृश्य जेनरेट करने में सक्षम है. बता दें कि गूगल और मेटा जैसे बड़े टेक दिग्गज पहले ही इस तरह के टूल को पेश कर चुके हैं, लेकिन दावा है कि ओपनएआई क्वालिटी के मामले में इनसे कहीं आगे हैं.

Google ने बदल डाला Bard AI का नाम, लॉन्च किया Gemini Advanced, जानिए क्या है खास और कैसे करें डाउनलोड

OpenAI का नया AI फीचर किन्हें मिलेगा?
ओपनएआई अपना सोरा मॉडल सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं करा रही है. कंपनी इसे शिक्षा और शोध के क्षेत्र में काम करनेवाले एक छोटे समूह के लिए उपलब्ध करा रही है, जो इसके नुकसान और दुरुपयोग की संभावना का आकलन करेंगे. Sora को अभी पब्लिक के लिए लॉन्च नहीं किया गया है. कंपनी ने इसके बारे में फिलहाल थोड़ी जानकारी दी है. सोरा से बनाये गए एक वीडियो को OpenAI ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया.

इस AI टूल से हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपये, फॉलो करें ये स्टेप

Sam Altman ने दी यह जानकारी
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने सोरा के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट लिखकर इस नये टूल को रिवील किया है. कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट https://openai.com/sora भी जारी कर दी है, जिस पर जाकर आप इसके बारे में डीटेल्स चेक कर सकते हैं. सोरा के बारे में बताते हुए सैम ऑल्टमैन ने लिखा- यह हमारा वीडियो जेनरेटिव मॉडल सोरा है, आज हम इसकी शुरुआत रेड टीम के साथ कर रहे हैं और चुनिंदा क्रिएटर्स को इसका ऐक्सेस ऑफर कर रहे हैं. इसके साथ ही, उन्होंने अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया है. सैम ने इस पोस्ट के बाद यूजर्स को कुछ कैप्शन का रिप्लाई करने के लिए कहा, जिनका वीडियो वो चाहते हैं. कुछ यूजर्स के सुझाये गए टेक्स्ट पर सोरा से वीडियो बनवाकर उन्होंने शेयर भी किया है. https://twitter.com/sama/status/1758193609927721350

ओपनएआई सोरा क्या है?

ओपनएआई सोरा एक नया एआई मॉडल है जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर हाई-डेफिनिशन वीडियो जेनरेट कर सकता है. यह कंपनी के अन्य उत्पादों जैसे ChatGPT और Dall-E का अगला संस्करण है.

सोरा का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

यूजर्स केवल टेक्स्ट लिखकर सोरा के माध्यम से वीडियो जेनरेट कर सकते हैं. इसे उपयोग करने के लिए कोई विशेष तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं है.

क्या सोरा आम जनता के लिए उपलब्ध है?

नहीं, वर्तमान में सोरा केवल शिक्षा और शोध के क्षेत्र में काम करने वाले एक छोटे समूह के लिए उपलब्ध है। इसे पब्लिक के लिए लॉन्च नहीं किया गया है.

ओपनएआई सोरा की विशेषताएँ क्या हैं?

सोरा जटिल दृश्य जेनरेट करने में सक्षम है, जिसमें विभिन्न कैरेक्टर्स, गति, विषय और बैकग्राउंड के विवरण शामिल हैं. इसे अन्य कंपनियों के एआई टूल्स की तुलना में बेहतर गुणवत्ता का माना जा रहा है.

सोरा के बारे में कौन जानकारी दे रहा है?

ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने सोरा के बारे में जानकारी दी है और उन्होंने इसे विशेष रूप से रेड टीम और चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए पेश किया है. इसके बारे में अधिक जानकारी उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

अयोध्या राम मंदिर जब पहुंच गये हैरी पॉटर और बैटमैन, AI टूल की मदद से बंदे ने फूंक दी जान…

सोरा से बनाया गया वीडियो यहां देखें-

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola