ChatGPT Down: दुनियाभर में यूजर्स परेशान, OpenAI की सेवाएं ठप

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Sep 2025 4:09 PM

विज्ञापन

चैटजीपीटी डाउन, दुनियाभर में आउटेज, यूजर्स प्रभावित

ChatGPT Down: ओपनएआई का चैटबॉट चैटजीपीटी तकनीकी समस्या के चलते बुधवार को डाउन हो गया. इस दौरान दुनियाभर के यूजर्स को चैट लोड न होने, जवाब न मिलने जैसी समस्याएं हुईं. चैटजीपीटी डाउन होने का मामला यूजर्स सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ले गए. आप भी देखें

विज्ञापन

ChatGPT Down: वैश्विक स्तर पर ChatGPT आउटेज, भारत में भी असर

OpenAI का लोकप्रिय AI चैटबॉट ChatGPT अचानक तकनीकी समस्या के चलते डाउन हो गया है, जिससे दुनियाभर के लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों से हजारों शिकायतें दर्ज की गई हैं. अकेले भारत से ही 515 से अधिक यूजर्स ने आउटेज की रिपोर्ट दी है.

यूजर्स को किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?

इस आउटेज के चलते यूजर्स को:

  • चैट लोड न होने की समस्या
  • जवाब न मिलने या बीच में रुक जाने की परेशानी
  • लॉगिन में देरी और एरर मैसेज

का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जताई है और OpenAI से जल्द समाधान की मांग की है.

OpenAI की प्रतिक्रिया और स्थिति

OpenAI ने अपनी Service Status Page पर इस समस्या को स्वीकार किया है और तकनीकी टीम को समाधान में लगा दिया है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और आउटेज की वजह स्पष्ट नहीं हुई है.

X पर पहुंचा मामला, यूजर्स ने लिये मजे

चैटजीपीटी डाउन होने का मामला यूजर्स सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ले गए. किसी ने अपना दुखड़ा रोया, तो किसी ने मजे लिये. आप भी देखें-

Top AI Tools 2025: सैम ऑल्टमैन का ChatGPT फिर बना चैम्पियन, एलन मस्क का Grok रह गया पीछे

ChatGPT ने 41 लाख जॉब्स की खाक छानकर बना डाला लिंक्डइन और इनडीड जैसा नया हायरिंग प्लैटफॉर्म

FaceBook और Instagram रील्स में आया AI वॉइस ट्रांसलेशन और लिप-सिंक फीचर, जानिए काम कैसे करता है

OpenAI ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता ‘ChatGPT Go’ प्लान, पेमेंट के लिए UPI का मिलेगा ऑप्शन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola