सस्ते में घर बनेगा सिनेमा हॉल, 20 हजार रुपये में यहां मिल रहा 55 इंच Smart TV, एक्सचेंज ऑफर में बड़ा फायदा

Updated:
विज्ञापन
55 inch smart tv at cheapest price

55 इंच स्मार्ट टीवी

अगर आप सस्ते में 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके पास बढ़िया मौका है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी पर धांसू ऑफर मिल रहा है. जिससे आप सिर्फ 20 हजार रुपये की शुरुआत में बड़ी स्क्रीन और दमदार साउंड वाली टीवी खरीद सकते हैं. यहां देखिए डील्स और डिस्काउंट की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

अगर आप Smart TV लेना चाहते हैं और इसके लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो फिर मत करिए. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट पर 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर बिना किसी सेल के ही तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप सस्ते में अपने घर 55 इंच का स्मार्ट टीवी ला सकते हैं और घर पर ही थियेटर का मजा फैमिली के साथ उठा सकते हैं. तो फिर चलिए डालते हैं डील्स पर एक नजर.

iFFALCON 55 inch Smart TV

फ्लिपकार्ट पर TCL के सब ब्रांड iFFALCON का 55 इंच स्मार्ट टीवी 25,999 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 1538 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. जिससे इस टीवी की कीमत कम होकर 24,461 रुपये हो जाएगी. इतना ही नहीं, इस टीवी पर फ्लिपकार्ट 5,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है. यानी कि अगर आपके पास पहले से कोई कोई पुराना मॉडल है तो उसे एक्सचेंज कर आप इस 55 इंच के स्मार्ट टीवी को सिर्फ 20 हजार में खरीद सकते हैं. यह एक LED टीवी है. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दो-दो 24W के स्पीकर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस टीवी में Wi-Fi और ब्लूटूथ फीचर्स भी मिलेंगे.

Daiwa का 55 इंच स्मार्ट टीवी

Daiwa का 55 इंच स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है. इस टीवी पर सीधे 61% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 1450 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिससे आप इस स्मार्ट टीवी को 27,549 रुपये में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, इस स्मार्ट टीवी पर भी 5,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. जिससे आप अपने पुराने टीवी को एक्सचेंज कर नए 55 इंच के स्मार्ट टीवी को सिर्फ 21,899 रुपये में खरीद सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दो-दो 24W के स्पीकर्स दिए गए हैं. साथ ही रिमोट में वॉइस सर्च फीचर भी दिया गया है.

Thomson 55 inch Smart Google TV

Thomson के 55 inch स्मार्ट टीवी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये हो गई है. Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे आप इस टीवी को सिर्फ 28,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस टीवी पर भी फ्लिपकार्ट 6,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है. जिससे आप अपने पुराने मॉडल को एक्सचेंज कर Thomson के 55 इंच स्मार्ट टीवी को सिर्फ 22,349 रुपये में खरीद सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी में आपको 4K Ultra HD रेजॉलूशन मिल जाएगा. यह Google टीवी है. इसमें दो-दो 40W का साउंड आउटपुट दिया गया है.

Smart TV खरीदने जा रहे हैं? उससे पहले LED और QLED में फर्क जान लीजिए, जानें कौन-सा रहेगा बेस्ट

55 इंच वाले Smart TV पर मिल रहा है 75% का डिस्काउंट, पिक्चर और साउंड क्वालिटी ऐसी कि घर बन जाए सिनेमा हॉल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola