55 इंच वाले Smart TV पर मिल रहा है 75% का डिस्काउंट, पिक्चर और साउंड क्वालिटी ऐसी कि घर बन जाए सिनेमा हॉल
Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Aug 2025 4:54 PM
Smart TV पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
Smart TV: Flipkart पर 55-इंच के स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त सेल चल रही है. Xiaomi, Motorola, Thomson, iFFALCON और Foxsky जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के टीवी पर तगड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. ग्राहक यहां 4K स्मार्ट टीवी 75% तक की बचत के साथ घर ले जा सकते हैं.
Smart TV: अगर आप भी बड़ा और बजट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस वक्त Flipkart पर चल रही सेल आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आया है. यहां Xiaomi, Motorola, TCL, Thomson, iFFALCON और Foxsky जैसे बड़े ब्रांड्स के 55-इंच वाले स्मार्ट टीवी पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. इस सेल में ग्राहक 75% तक की छूट के साथ टीवी खरीद सकते हैं. यानी अब आपके पास प्रीमियम फीचर्स वाला बड़ा स्मार्ट टीवी अब कम दाम में घर लाने का मौका है. तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से टीवी शामिल हैं.
Xiaomi FX
सबसे पहले बात करते हैं Xiaomi FX सीरीज स्मार्ट टीवी की. ये टीवी 55-इंच के 4K UHD LED डिस्प्ले के साथ आता है और FireTV OS पर चलता है. इसमें कई पॉपुलर OTT ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल मिलते हैं. इसकी ओरिजिनल प्राइस की बात करें तो यह 54,999 रुपये में आता है, लेकिन फिलहाल ऑफर के दौरान इसे सिर्फ 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहकों को इस पर करीब 36% का डिस्काउंट मिल रहा है.
Motorola QLED TV
Motorola का QLED TV इस वक्त जबरदस्त डिस्काउंट पर मिल रहा है. इसकी असली कीमत 64,999 रुपये है, लेकिन Flipkart की सेल में इसे सिर्फ 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी आपके पास आधी कीमत में टीवी घर ले जाने का मौका है. इसमें Google TV OS दिया गया है और 48W का पावरफुल स्पीकर भी मिलता है. साथ ही ये 4K रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है.
iFFALCON 4K LED TV
तीसरा ऑप्शन iFFALCON का 4K LED TV है. इसकी कीमत 73,999 रुपये है, लेकिन सेल में सिर्फ 25,999 रुपये में मिल रहा है. यानी करीब 64% की भारी छूट. ये भी Google TV OS पर चलता है और इसमें MEMC और Dolby Atmos जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.
Thomson QLED TV
सेल में Thomson QLED TV को भी आप आधी कीमत पर घर ला सकते हैं. इस टीवी की असली कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के दौरान ये सिर्फ 29,999 रुपये में मिल रहा है. मतलब सीधा 50% की बचत. इसमें 4K UHD डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट और 40W का दमदार स्पीकर मिलता है. साथ ही ये Android OS पर चलता है, जिससे आप हजारों OTT ऐप्स आसानी से चला सकते हैं.
Foxsky QLED TV
इसके अलावा Foxsky QLED TV पर भी जबरदस्त ऑफर देखने को मिल रहा है. ये टीवी अपनी असली कीमत 98,990 रुपये की जगह सिर्फ 23,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है. यानी करीब 75% का बड़ा डिस्काउंट. इसमें 55-इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले, Dolby Audio और HDR10 सपोर्ट दिया गया है, जो इसे और भी शानदार डील बना देता है.
यह भी पढ़ें: ₹23000 में 55 इंच Smart TV डील, बड़ी स्क्रीन और गदर साउंड के साथ मिलेगा थिएटर जैसा मजा
यह भी पढ़ें: Smart TV की जरूरत नहीं, Lumio Arc 7 अब हर दीवार का बना देगा स्क्रीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










